फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Shree Gurunanak Prakash Yatra, the same devotional stream in town.

श्री गुरुनानक प्रकाश यात्रा से नगर में वही भक्ति की धारा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Shree Gurunanak Prakash Yatra, the same devotional stream in town.
नानकमत्ता में 350 वर्ष पूर्व हस्तलिखित श्री गुरुग्रंथ साहिब जी के दीदार करती संगत। - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज/नानकमत्ता। श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नगर में पहुंची श्री गुरुनानक प्रकाश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के बोले सो निहाल सत श्री अकाल के उद्घोष से नगर गुंजायमान हो गया। सुंदर सजी पालकी में पुरातन हस्तलिखित श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के दर्शन दीदार कर श्रद्धालुओं ने पुण्य कमाया। सितारगंज में बिज्टी चौराहा पर यात्रा का फूल वर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इससे पूर्व कर्नाटक के विदर्भ स्थित गुरुद्वारा झीरा साहिब से दो जून से शुरू हुई श्री गुरुनानक प्रकाश यात्रा शनिवार देर रात नानकमत्ता साहिब पहुंची। यात्रा के कारसेवा मार्ग पर पहुंचने पर धार्मिक डेरा कारसेवा की ओर से यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को दूध एवं हलवे का प्रसाद बांटा गया। डेरे के जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह ने पालकी पर शीश नवा पंच प्यारों को सरोपा भेंट कर आशीर्वाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा साहिब पहुंचने पर गुरु महाराज के स्वरूप को विश्राम के लिए मुख्य ग्रंथी बख्शीश सिंह अपने शीश पर बैठाकर शयनकक्ष में ले गए। सुबह श्रद्धालुओं के लिए 350 वर्ष पूर्व हस्तलिखित श्री गुरुग्रंथ साहिब जी के दर्शन संगत को कराए गए। गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब के प्रधान सेवा सिंह ने गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से पंच प्यारों को सरोपा भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा गुरुद्वारा झीरा साहिब के प्रधान बलवीर सिंह, जनरल सेक्रेटरी बलवंत सिंह, गुरुद्वारा लंगर साहिब हजूर साहिब के बाबा मोहन सिंह, बाबा कशमी सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना, कुलदीप सिंह, प्रदीप सिंह, परविंदर सिंह भाटिया, कुलदीप सिंह भुल्लर को सरोपा और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। वहां गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सेवा सिंह, कुलदीप सिंह पन्नू, जोगिंदर सिंह, हरभाग सिंह, त्रिलोक सिंह वघौरा, जरनैल सिंह, धन्ना सिंह, जरनैल सिंह, निशान सिंह, अजीत पाल सिंह आदि थे।
इधर, सितारगंज में बिज्टी चौराहे पर पंच प्यारों को सरोपा देकर सम्मानित किया गया। वहां गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के प्रधान दलवीर सिंह बल, गुरप्रीत सिंह देओल, कुलदीप सिंह, गुरुनानक स्कूल के प्रबंधक कुलवंत सिंह काला, गुरदेव सिंह, नरेंद्र सिंह बमराह, हरपाल सिंह, सुखदेव सिंह, हरचरण सिंह, आत्मजीत सिंह आदि थे।
×××
कर्नाटक से रुद्रपुर पहुंची श्री गुरुनानक जागृति यात्रा
पांच मंदिर में और गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा की ओर किया गया स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर/किच्छा। गुरुनानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर कर्नाटक के जिला विदा स्थित गुरुद्वारा झीरा साहिब से दो जून को शुरू हुई श्री गुरुनानक जागृति यात्रा रविवार शाम करीब चार बजे रुद्रपुर स्थित पांच मंदिर पहुंची। यहां पहुंचने पर सनातन धर्म सभा की ओर यात्रा का स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया।
स्वागत करने वालों में सभा के अध्यक्ष नंदलाल हुड्डी, सरपरस्त हरी चंद्र मिड्डा, महामंत्री महेश बब्बर, मंत्री विजय जग्गा, उपाध्यक्ष तिलकराज घई, कोषाध्यक्ष नरेश अरोरा, राकेश सुखीजा, सतीश सुखीजा, शिवम जग्गा, युवा मंच के अध्यक्ष विजय विरमानी, महामंत्री चिराग कालड़ा, हरीश सुखीजा, रोहित जग्गा आदि थे। इसके बाद श्री गुरुनानक जागृति यात्रा का गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गोल मार्केट रुद्रपुर में स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में अध्यक्ष राम सिंह बेदी, विधायक राजकुमार ठुकराल, मेयर रामपाल सिंह, सूरमुख सिंह विर्क, बलवंत कौर, परमजीत कौर, अमृत कौर, गुरवचन कौर, तजेंद्र लाडी, मंजीत मक्कड़ आदि थे।
इधर, किच्छा में श्री नानकपुर टांडा स्थित गुरुद्वारे की ओर से यात्रा का स्वागत किया गया। जत्थे में दूरदराज से पहुंचे संत महापुरुषों ने गुरु की महिमा का बखान किया। वहां गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पुरानी मंडी व आवास विकास के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान चेयरमैन दर्शन कोली, बाबा गुरजंट सिंह, बाबा चंदू सिंह, गुरनाम सिंह मंड, निर्मल सिंह हंसपाल, जगरूप सिंह गोल्डी, गुरनाम सिंह धारीवाल, श्रवण सिंह, कंवलजीत बठला, परविंदर सिंह नैयर, अवतार सिंह मंड, निशान सिंह धारीवाल आदि थे। ब्यूरो
-----------
नगर कीर्तन का जोरदार स्वागत
बाजपुर/केलाखेड़ा। श्री गुरु नानक देव महाराज के 550 में प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की रहनुमाई और पंच प्यारों की अगुवाई में विशाल नगर कीर्तन बिदर (कर्नाटक) से प्रारंभ होकर लखीमपुर खीरी, बरेली, नानकमत्ता साहिब, सितारगंज, किच्छा, रुद्रपुर, गदरपुर होता हुआ रविवार शाम केलाखेड़ा गुरुद्वारा साहिब पहुंचा।

यहां श्रद्धालुओं ने गुरु के जयकारों के साथ नगर कीर्तन का स्वागत किया। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के पदाधिकारियों ने पंच प्यारों और सेवादारों को सरोपा और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को रुमाला भेंट किया गया। गुरुद्वारा सिंह सभा कमेटी के सदस्य परमजीत सिंह ने बताया कि नगर कीर्तन का संचालन गुरुद्वारा नानक झीरा (बिदार) के सदस्य परविंदर सिंह भाटिया की देखरेख में किया जा रहा है। नगर कीर्तन बाजपुर दोराहा चौक, सुल्तानपुर पट्टी होते हुए सुलतानपुर लोधी पंजाब पहुंचेगा। वहां परमजीत हरजिंदर सिंह, जत्थेदार सुरेंद्र सिंह, हरजिंदर अजीत सिंह, ज्ञानी सुरेंद्र सिंह, अमृतपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, जगजीत सिंह, शरनजीत सिंह, गुरबख्श सिंह, नरेश सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed