Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   shifting of roadways bus in kashipur

Udham Singh Nagar News: ...तो अब सूत मिल परिसर में रोडवेज डिपो का प्रस्ताव

Sat, 18 Nov 2023 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 18 Nov 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
shifting of roadways bus in kashipur
अभिषेक रावत
विज्ञापन

काशीपुर। रोडवेेज डिपो को शहर से बाहर ले जाने के लिए कई साल से जद्दोजहद चल रही है। पहले सुझाए गए स्थानों के लिए सहमति न बन पाने पर अब डिपो के स्थानांतरण के लिए बाजपुर रोड पर कई साल से बंद सूत मिल परिसर को चुना गया है।
विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने इसकी पुष्टि की। बताया कि उन्होंने यह जमीन परिवहन निगम के नाम जल्दी स्थानांतरित कराने के लिए उन्होंने निगम के उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा है। यह प्रक्रिया शासन स्तर पर गतिमान है जबकि निगम के अधिकारियों ने इस बारे में अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन

पूर्व सीएम नारायण दत्त तिवारी ने जनता को वर्ष 1982 में रोडवेज डिपो की सौगात दी थी। डिपो में करीब 42 बस हैं। यहां से हरिद्वार, दिल्ली, जयपुर, आगरा आदि शहरों के लिए बस का संचालन किया जाता है। शहर के बीचोबीच स्थित डिपो तक पहुंचना लोगों के लिए आसान है लेकिन कुछ साल से इस डिपो को शहर से बाहर करने की चर्चा होती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी सूत मिल समेत मुरादाबाद रोड पर सरवरखेड़ा में जमीन का निरीक्षण किया जा चुका है लेकिन अंतिम निर्णय नहीं हो सका लेकिन एक बार फिर से चर्चा होने लगी है। इसके अनुसार अब सूत मिल परिसर को परिवहन निगम के डिपो के स्थानांतरण के लिए चुना गया है। कर्मचारी यूनियनें लगातार डिपो स्थानांतरण का विरोध करती आ रही है।



बोले यूनियन नेता

रोडवेज डिपो शहर से बाहर ले जाने से रात में आना-जाना मुश्किल होगा। इसलिए डिपो का स्थानांतरण नहीं किया जाना चाहिए। - अनवर कमाल, मंडलीय संगठन मंत्री, रोडवेज कर्मचारी यूनियन।
यूनियन की मांग है कि डिपो को यहां से कहीं न भेजा जाए। बल्कि यहीं पर डिपो को हाइटेक बनाकर बस का संचालन किया जाए। - रामचंद्र सिंह, शाखा अध्यक्ष, एस-एसटी कर्मचारी यूनियन।

यदि विधायक रोडवेज डिपो का स्थानांतरण शहर से बाहर करवा रहे हैं तो शहर से बाहर यात्रियों के आवागमन की व्यवस्था भी उन्हें अवश्य ही देखनी पड़ेगी। - राजीव घई, अध्यक्ष, केडीएफ।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed