फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Seven acres of illegal colony demolished, authority takes major action

Udham Singh Nagar News: सात एकड़ अवैध कॉलोनी ध्वस्त, प्राधिकरण ने की बड़ी कार्रवाई

Fri, 05 Jun 2026 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 05 Jun 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Seven acres of illegal colony demolished, authority takes major action
रुद्रपुर। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार को रुद्रपुर के भूरारानी क्षेत्र में बड़ी ध्वस्तीकरण कार्रवाई की। यह कार्रवाई सात एकड़ भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी के विरुद्ध थी।
विज्ञापन

पदम सिंह, गिरीश जोशी, राजेंद्र सिंह कनवाल और इंद्र सिंह कनवाल इस अवैध कॉलोनी को विकसित कर रहे थे। प्राधिकरण से इसके लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। प्राधिकरण सचिव और एडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि बृहस्पतिवार को अवैध भवन निर्माण और सड़क ध्वस्त किए गए। इस दौरान सहायक अभियंता, अवर अभियंता, पुलिस बल और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। कार्रवाई के बाद जिला विकास प्राधिकरण ने लोगों से भूखंड खरीदते समय सावधानी बरतने की अपील की। प्राधिकरण उपाध्यक्ष जयकिशन ने कहा कि आवास निर्माण के लिए भूखंड केवल महायोजना के निर्धारित आवासीय क्षेत्र में ही खरीदें। उन्होंने स्वीकृत कॉलोनियों से ही भूखंड खरीदने का भी अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed