फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   SDM lisned farmer's problems.

एसडीएम ने मंडी समिति के आढ़तियों की समस्याआं को सुना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
SDM lisned farmer's problems.
बाजपुर मंडी समिति परिसर में आढ़तियों की समस्याएं सुनते एसडीएम तिवारी। - फोटो : BAZPUR
एसडीएम आरसी तिवारी ने रविवार को मंडी समिति का भ्रमण कर आढ़तियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान आढ़तियों ने बाढ़ के दौरान हुए नुकसान की भरपाई करने, दुकानों की मरम्मत, पानी निकासी सहित विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से रखा।
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम ने मंडी समिति सचिव पीआर कालाकोटी को नुकसान का आकलन कर सूची तैयार कर भेजने के निर्देश दिए। इस दौरान हुई बैठक में आढ़तियों ने बताया कि पानी निकासी न होने से जलभराव की समस्या होती है। उन्होंने दुकानों की मरम्मत करने, दफ्तर के पीछे रिक्त पड़ी जमीन की सफाई कराने आदि समस्याएं रखीं। एसडीएम ने बाढ़ के नुकसान की सूची बनाकर भेजने को कहा। वहां तहसीलदार राजेंद्र सनवाल, गौरव शर्मा, पीआर कालाकोटी, जयराम सिंघल, वेद प्रकाश भारती, महेश मित्तल , श्याम सुंदर अग्रवाल, राम किशन गर्ग आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed