फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Scuffle between Energy Corporation team and villagers

Udham Singh Nagar News: ऊर्जा निगम की टीम और ग्रामीणों के बीच धक्का-मुक्की

Sun, 28 Dec 2025 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 28 Dec 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Scuffle between Energy Corporation team and villagers
बाजपुर। चेकिंग करने ऊर्जा निगम की टीम बाजपुर गांव पहुंची। इस दौरान हंगामा हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि टीम और ग्रामीणों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। इस पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। आक्रोश को देखते हुए टीम वापस लौट आई।
विज्ञापन


शनिवार को ऊर्जा निगम के एसडीओ गिरीश चंद पांडे के नेतृत्व में निगम कर्मचारियों की टीम चेकिंग अभियान के तहत बाजपुर गांव पहुंची। टीम ने कई घरों में छापा मारा। इस दौरान एक घर की तार में कट मिला। इस पर टीम ने मीटर उतारने की कोशिश की। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए धक्का-मुक्की की। देखते ही देखते टीम में शामिल एक कर्मी और ग्रामीण युवक के बीच गहमागहमी बढ़ गई। आरोप है कि दोनों के बीच हाथापाई हो गई। इस पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने टीम के अधिकारियों और ग्रामीणों को बैठाकर समझाया। इस पर मामला शांत हो गया।
टीम के एक कर्मी और ग्रामीणों को आई हैं खरोंचे

बताते हैं कि टीम के एक कर्मी और एक ग्रामीण युवक के बीच हुई खींचातानी में दोनों को खरोंचे आई हैं। टीम में अवर अभियंता प्रवीण सिंह चौहान, योगेश कुमार, फरहान, अकरम आदि शामिल रहे। घटना के बाद सूचना पर दोराहा पुलिस चौकी प्रभारी जगदीश तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया इस मामले में किसी पक्ष से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। इधर, ईई विवेक कांडपाल ने बताया कि ऊर्जा निगम की टीम चेकिंग करने गई थी। इस दौरान ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed