{"_id":"5fa04ce78ebc3e9b861cb19d","slug":"school-opened-after-seven-months-rudrapur-news-hld402750185","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात माह बाद खुले स्कूल, बच्चे दिखे खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात माह बाद खुले स्कूल, बच्चे दिखे खुश
विज्ञापन
काशीपुर किसान इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग करते शिक्षक। संवाद न्यूज एजेंस?
- फोटो : KASHIPUR
कोरोना महामारी के बीच सात माह बाद सोमवार से जिले में सरकारी और निजी स्कूलों में 10वीं और 12वीं की पढ़ाई शुरू हो गई। पहले दिन सरकारी स्कूलों में करीब 70 प्रतिशत और निजी स्कूलों में 50 प्रतिशत बच्चे पहुंचे। स्कूल में प्रवेश से पहले सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं की थर्मल स्क्रीनिंग हुई थी। अधिकांश स्कूलों को खुलने से एक घंटे पहले सैनिटाइज किया गया।
रुद्रपुर में सुबह करीब नौ बजे से जीजीआईसी फाजिलपुर महरौला, आदित्यनाथ झा इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज, श्री गुरुनानाक इंटर कॉलेज, कोलंबस पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आदि में छात्र-छात्राएं पहुंचने शुरू हो गए। कॉलेज गेट पर सभी छात्र-छात्राओं की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। जीजीआईसी फाजिलपुर महरौला की कुछ छात्राएं बगैर मास्क के पहुंचीं थी, जिन्हें प्रधानाचार्य पार्वती देवी ने मास्क वितरित किए, साथ ही अगले दिन से मास्क पहनकर आने को कहा।
इधर, कोलंबस पब्लिक स्कूल के एमडी मनोज खेड़ा ने कक्षा में बच्चों को सामाजिक दूरी के पालन और कोरोना से बचाव के उपायों की जानकारी दी। मुख्य शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र आर्य ने इंटर कॉलेजों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पहले 10वीं व 12वीं के सरकारी स्कूूलों में 70 प्रतिशत और निजी स्कूलों के 50 प्रतिशत बच्चे पहुंचे। उन्होंने कहा कि पहला दिन होने के कारण सभी बच्चे नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
धीरे-धीरे स्कूल पहुंचने वाले बच्चों की संख्या बढ़ेगी। वहीं, गदरपुर ब्लॉक के एसएस पब्लिक स्कूल, रेड रोज कान्वेंट, लायंस पब्लिक, मोनाड, सेंट मैरी सहित सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को खोला गया और बच्चे पढ़ाई के लिए पहुंचे। स्कूलों के खुलने का पहला दिन होने के कारण बच्चों की उपस्थिति भी कम रही।
इसी तरह काशीपुर में पहले दिन ब्लॉक के 19 स्कूलों में हाईस्कूल में पंजीकृत 2173 में से 439 बच्चे और इंटरमीडिएट में 1732 पंजीकृत छात्र-छात्राओं में से 378 बच्चे ही उपस्थित रहे। अमर उजाला ने ब्लॉक के जीबी पंत इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, किसान इंटर कॉलेज कुंडेश्वरी, जीआईसी बरखेड़ी सहित शासकीय, अशासकीय स्कूलों में सुरक्षा के इंतजाम की पड़ताल की।
बीईओ आरएस नेगी ने बताया कि उन्होंने जीबी पंत इंटर कॉलेज, सैमफोर्ड, माउंट सिनाई, श्री गुरुनानक इंटर कॉलेज बालक और बालिका, जीआईसी प्रतापपुर, राउमावि मानपुर आदि का निरीक्षण किया। वहां कोविड-19 के नियमों का पालन होता मिला लेकिन सफाई व्यवस्था ठीक नहीं पाई गई। प्रधानाचार्य और प्रबंधकों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए है। आने वाले दिनों में निरीक्षण में कमियां पाए जाने पर प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
इधर, बीईओ ने बताया कि सीबीएसई की ओर से संचालित 21 में से 14 स्कूल सोमवार को खुले। अन्य बोर्ड की ओर से संचालित 15 स्कूलों में से भी 12 स्कूल ही खुल पाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक सप्ताह के भीतर सभी स्कूल खुल जाएंगे। उन्होंने बताया कि लिटिल स्कॉलर्स, राजपुताना स्कूल खुला था लेकिन वहां एक भी छात्र नहीं पहुंचा। अन्य स्कूलों में भी छात्रों की संख्या काफी कम ही रही।
क्या बोले छात्र-छात्राएं
सोमवार को करीब सात माह बाद स्कूल खुला। स्कूल में पहला दिन काफी अच्छा रहा। पढ़ाई के दौरान कक्षा में सामाजिक दूरी के नियमों का पूरा पालन किया गया। - रोशनी सिंह।
अब तक घर पर ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे थे। सोमवार को करीब सात महीने बाद स्कूल खुला तो अच्छा लगा। शिक्षक-शिक्षिकाओं से पढ़ाई से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे। - अनुष्का भटनागर।
ऑनलाइन पढ़ाई की सबसे बड़ी दिक्कत यह थी कि किसी भी सवाल का तुरंत जवाब नहीं मिल पाता था लेकिन अब स्कूल खुलने से यह समस्या दूर हो गई है। - विनोद राजपूत।
मुझे स्कूल खुलने का बेसब्री से इंतजार था। सुबह आठ बजे से ही स्कूल जाने के लिए तैयार हो गया था। पहले दिन कक्षा में साथियों के साथ पढ़ाई करके बहुत अच्छा लगा। - अमित कोरी।
लॉकडाउन में ऑनलाइन पढ़ाई की लेकिन पर्याप्त रूप से नहीं हो सकी। अब स्कूल खुलने पर पढ़ाई सही से हो सकेगी। स्कूल आकर ठीक लग रहा है। - फैजान, छात्र, जीबी पंत इंटर कॉलेज।
लॉकडाउन में ऑनलाइन के बाद भी काफी पढ़ाई बाधित हो गई। स्कूल में अब फिर से पढ़ाई संचालित होगी। इससे बोर्ड परीक्षाओं की बेहतर तैयारी हो सकेगी। - आकांक्षा, छात्रा, जीजीआईसी।
नेटवर्क की समस्या के कारण ऑनलाइन पढ़ाई में काफी समस्या आती थी। स्कूल खुलने पर बहुत अच्छा लग रहा है। अब उम्मीद है कि पढ़ाई सही से हो पाएगी। - खुशी, छात्रा, किसान इंटर कॉलेज कुंडेश्वरी।
सात महीने बाद पहली बार स्कूल खुलने पर बहुत खुशी हो रही है। कोरोना काल के बाद अब लगता है पढ़ाई ठीक से कर पाएंगे। इससे बोर्ड परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए मदद मिलेगी। - युवराज सिंह, छात्र किसान इंटर कॉलेज कुंडेश्वरी।

खटीमा के नोजगे स्कूल में बच्चों थर्मल स्क्रीनिंग करते शिक्षक।- फोटो : KHATIMA

रुद्रपुर में जीजीआईसी फाजिलपुर महरौला में छात्रा की थर्मल स्क्रीनिंग करती शिक्षिका।- फोटो : RUDRAPUR