फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rotten food grains were being distributed in the government ration shop.

Udham Singh Nagar News: सरकारी राशन की दुकान में बंट रहा था सड़ा खाद्यान्न

Wed, 12 Nov 2025 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 12 Nov 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Rotten food grains were being distributed in the government ration shop.
शक्तिफार्म के गुरुग्राम स्थित सरकारी राशन की दुकान में सड़ा चावल दिखाता ग्रामीण। संवाद
शक्तिफार्म। गुरुग्राम स्थित सरकारी राशन की दुकान पर मंगलवार को बांटे जा रहे दुर्गंधयुक्त और फफूंद लगे चावल को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। ग्राम प्रधान की शिकायत पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पूर्ति निरीक्षक को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


गुरुग्राम स्थित सस्ते गल्ले की दुकान में राशन डीलर खाद्यान्न वितरण करने पहुंचा था। उसने वितरण के लिए चावल की बोर खोली तो उसमें फफूंदी लगा हुआ दुर्गंधयुक्त चावल निकला। इससे राशन लेने पहुंचे उपभोक्ताओं में रोष फैल गया। ग्राम प्रधान वितिका मिस्त्री और उनके पति दिलीप मिस्त्री ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को फोन कर मामले की शिकायत करते हुए सड़े चावल को बदलने की मांग की।
विज्ञापन


मंत्री बहुगुणा ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पूर्ति निरीक्षक डीएस धामी को मौके पर जाकर जांच के निर्देश दिए। निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर चावल के बोरे खुलवाकर जांच की। जांच में चावल में फफूंद और तेज दुर्गंध पाई गई। इसके बाद पूर्ति निरीक्षक ने मार्केटिंग ऑफिसर को खराब चावल बदलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पूर्ति विभाग को मामले की पूर्ण जांच कर जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों को घटिया या सड़ा हुआ अनाज मिलना अस्वीकार्य है। यदि लापरवाही साबित हुई ,तो संबंधित सप्लायर और विभागीय कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed