{"_id":"603be8b18ebc3ee651744c6b","slug":"rescue-training-rudrapur-news-hld416529412","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा की स्थितियों में बचाव और खोज का लिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा की स्थितियों में बचाव और खोज का लिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
रुद्रपुर में आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण लेते कार्मिक।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। डीएम रंजना राजगुरू के निर्देश पर कलक्ट्रेट परिसर में एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीम ने पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड और पीआरडी जवानों को आपदा की स्थितियों में खोज, बचाव को लेकर प्रशिक्षण दिया। एसडीआरएफ प्रशिक्षकों ने प्राथमिक सहायता, बचाव, खोज, घायल निकासी, रिवर क्रॉसिंग, बर्मा ब्रिज, स्ट्रेचर विधियों का प्रशिक्षण दिया।
उन्होंने उपकरणों के रखरखाव, आपसी संवाद और समन्वय की भी जानकारी दी। आपदा प्रबंधन कंसलटेंट आरएस राणा ने आपदा प्रबंधन प्रणाली, भूकंप सुरक्षित भवन निर्माण, वज्रपात में बचाव, जंगल में लगने वाली आग नियंत्रित करने की तकनीकी जानकारियां दीं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी ने एडवांस संचार उपकरणों जीपीएस, सेटेलाइट फोन और ड्रोन के उपयोग के बारे में बताया।
एडीएम उत्तम सिंह चौहान, ओसी कलक्ट्रेट एनएस नबियाल और नरेश दुर्गापाल ने प्रशिक्षित लोगों का डाटा और संसाधनों की सूची हमेशा तैयार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने आपदा प्रबंधन केंद्र में प्रशिक्षण स्थल विकसित करने का सुझाव भी दिया। प्रशिक्षण में 40 लोगों ने हिस्सा लिया। वहां एसडीआरएफ के एसआई राजेश जोशी, बहादुर बजेठा, राकेश जुकारिया, नवीन कुमार आदि थे। (ब्यूरो)