Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fertilizer center operator absent during inspection; Tehsildar issues summons

Udham Singh Nagar News: निरीक्षण के दौरान नहीं मिला खाद केंद्र संचालक, तहसीलदार ने किया तलब

Sat, 21 Nov 2026 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 21 Nov 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer center operator absent during inspection; Tehsildar issues summons
गदरपुर। किसानों को समय से खाद नहीं मिलने और वितरण में गड़बड़ी की शिकायतों पर तहसीलदार लीना चंद्र धामी ने महतोष में खाद विक्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक खाद केंद्र पर दुकान स्वामी मौके से नदारद मिला। तहसीलदार ने मौके पर मौजूद लोगों के माध्यम से उसे खाद बिक्री से जुड़े समस्त अभिलेखों और दस्तावेज के साथ शीघ्र तहसील कार्यालय में तलब किया। निर्धारित समय पर उपस्थित न होने पर नियमानुसार कार्रवाई की संस्तुति की चेतावनी दी।
विज्ञापन

एक अन्य केंद्र पर स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया। केंद्र संचालक ने बताया कि नए सॉफ्टवेयर और एप अपडेट होने के कारण तकनीकी समस्या आ रही है। इससे खाद वितरण प्रभावित हो रहा है। तहसीलदार ने स्टॉक रजिस्टर और अन्य अभिलेखों की जांच करते हुए निरीक्षण के दौरान निरीक्षणकर्ता के हस्ताक्षर अनिवार्य रूप से दर्ज कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर विक्रेताओं को तत्काल प्रशिक्षण देने और तकनीकी समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खाद के स्टॉक और वितरण पर नियमित निगरानी रखी जाएगी। वहां लेखपाल जितेंद्र सिंह, इकबाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed