फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   report of fraud against two brothers

दो भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 02:34 PM IST
विज्ञापन
report of fraud against two brothers
जसपुर। एक प्रॉपर्टी डीलर ने दो भाइयों खिलाफ लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मोहल्ला नई बस्ती निवासी मुमताज ने कहा कि वह जमीन खरीदने बेचने का कार्य करता है। उसने तथा उसके साथियों ने नौमी मंदिर के पीछे राजेश कुमार अशोक कुमार निवासी गण मोहल्ला गंगो वाला से वर्ष 2016 में 1.682 हेक्टेयर जमीन 26 .80 लाख रुपए प्रति बीघा के हिसाब से खरीदी थी तथा 50 50 रुपए के स्टांप पेपर पर एग्रीमेंट लिखकर नोटरी कराई थी। वह दोनों भाइयों को अब तक तयशुदा रकम की 80 प्रतिशत से अधिक धनराशि दे चुका है, जबकि दोनों भाइयों ने जमीन के कुछ हिस्से की ही रजिस्ट्री कराई है। 10 दिन पूर्व वह दोनों भाइयों से जाकर मिला उनसे कहा कि वह शेष राशि लेकर बची हुई जमीन की रजिस्ट्री करा दें। तो दोनों भाइयों ने मना कर दिया और गालियां देकर मारपीट पर उतारू हो गए। कोतवाल उम्मेद सिंह दानू ने बताया की घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed