{"_id":"5ed6431f8ebc3e907f18c185","slug":"report-of-all-12-samples-sent-negative-on-may-29-6-isolates164","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : 29 मई को भेजे गए सभी 12 सैंपल की रिपोर्ट आई निगेटिव, 6 आइसोलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत : 29 मई को भेजे गए सभी 12 सैंपल की रिपोर्ट आई निगेटिव, 6 आइसोलेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। कोरोना वायरस को लेकर रेड जोन से लोगों का आना जारी है। मंगलवार को 32 लोगों को विलेज व होम क्वारंटीन किया गया, जबकि हल्द्वानी में अटकी 12 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर कुछ राहत रही, लेकिन 6 आइसोलेट की रिपोर्ट का इंतजार रहा।
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ.वीपी सिंह ने बताया कि 29 मई को हल्द्वानी भेजे 12 लोगों के सैम्पलों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। अब 6 आइसोलेट के स्वास्थ्य पर निगाह रखी जा रही है। उनकी रिपोर्ट का इंतजार है। इधर नागरिक अस्पताल में डॉ.शैलजा व कविता बिष्ट ने रेड जोनों आदि से आए 32 लोगों की जांच की। जिनमें 2 को विलेज क्वारंटीन व 30 को होम क्वारंटीन किया गया। जबकि रविवार को चम्पावत जिले की सीमा में तैनात खटीमा क्षेत्र निवासी डाक्टर व एक पुलिस कांस्टेबल के परिवार के 12 होम क्वारंटीन लोग व एक आइसोलेट नाई के स्वास्थ्य पर निगाह भी रखी जा रही है।
विज्ञापन