फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rakhi Bazar Affected

Udham Singh Nagar News: राखी के बाजार पर दोपहर तक बारिश ने डाला असर

Sat, 09 Aug 2025 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 09 Aug 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Rakhi Bazar Affected
रुद्रपुर। रक्षाबंधन के पहले दिन नगर का बाजार विभिन्न प्रकार की राखियों से पटा था। राखी बाजार पर बारिश ने खलल डाला। दोपहर तक राखी बाजार परवान नहीं चढ़ पाया। दोपहर बाद बारिश रुकी तो खरीदारी में तेजी आई।
विज्ञापन

मुख्य बाजार में दर्जनों राखी की दुकानें सजी थीं। सुबह से ही बारिश होने से व्यापारियों ने दुकानों को बारिश से बचाने के लिए पन्नियां लगाई थी, लेकिन तेज बारिश के सामने पन्निया नाकाफी साबित हुई। बारिश बढ़ने पर व्यापारियों को राखियों को भी पन्नियों से ढकना पड़ा। महिलाएं छाता लगाकर राखी की खरीदारी करती रहीं।
विज्ञापन

दोपहर बाद बारिश का सिलसिला थमने के बाद राखी बाजार में तेजी आई। मुख्य बाजार में कपिल कुमार, रवि कुमार, मोहित अग्रवाल की दुकानों में 10 रुपये से लेकर 250 रुपये तक की फैंसी राखियां थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 रुपये में डॉरीमान, 80 रुपये में लॉकेट वाली राखी बिक रही थी। 250 रुपये कीमत की स्टोन वाली राखी के काफी कम खरीदार थे। व्यापारियों ने बताया कि लोग सस्ती राखियों को तवज्जो दे रहे हैं। महंगी राखियों से लोग परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed