फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CM Dhami paid tribute to Pandit Deendayal Upadhyay on his birth anniversary in khatima

खटीमा: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

Fri, 25 Sep 2026 11:33 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Fri, 25 Sep 2026 11:33 AM IST
सार

खटीमा में भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सीएम ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण और उत्थान में उनके योगदान को याद किया।

विज्ञापन
CM Dhami paid tribute to Pandit Deendayal Upadhyay on his birth anniversary in khatima
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खटीमा में भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शुक्रवार को खटीमा में मुख्यमंत्री ने उनके चित्र पर  पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण और उत्थान के लिए उनके योगदान को याद किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन हर जनसेवक के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका मानना था कि किसी भी राज्य या समाज की प्रगति का मापदंड उसकी शीर्ष ऊंचाइयां नहीं,बल्कि समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति की स्थिति से तय होता है। हमारी सरकार उनके अन्त्योदय के विचार को अपना मूल मंत्र मानकर हर गरीब,किसान,महिला और युवा के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


वहां पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य,मेयर विकास शर्मा,ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम,जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया,एसएसपी अजय गणपति आदि थे ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed