फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rainy day.

जिले में बारिश से धान की आठ फीसदी फसल बर्बाद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Rainy day.
डॉ. आरके सिंह, मौसम वैज्ञानिक, पंतनगर विवि। - फोटो : RUDRAPUR
जिलेभर में सोमवार को मूसलाधार बारिश से खेतों में धान की खड़ी फसल डूबने और गिरने से बर्बाद हो गई। कृषि विभाग और राजस्व विभाग की टीमों ने बारिश से धान की फसल को हुए नुकसान का आकलन किया। अभी जिले में धान की फसल को करीब आठ प्रतिशत नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन

जिले में रविवार से शुरू हुई बारिश सोमवार को दिन भर जारी रही। रुद्रपुर के साथ ही खटीमा, नानकमत्ता, सितारगंज, किच्छा, गदरपुर, बाजपुर, काशीपुर, जसपुर में खेतों में धान की फसल बारिश से गिरी हुई नजर आई। रुद्रपुर में बिगवाड़ा, दानपुर, भगवानपुर, मसली समेत कई गावों में धान की फसल खेतों में डूबी नजर आई। कई खेतों में काटकर रखा गया धान बारिश में भीग गया।
विज्ञापन

फसल को हुए नुकसान से किसानों के चेहरे मुरझा गए। इधर, धान की फसल को हुए नुकसान का कृषि विभाग और राजस्व विभाग की टीम ने आकलन किया। कृषि रक्षा अधिकारी विधि उपाध्याय ने कहा कि कृषि विभाग की टीमों ने सोमवार को जिलेभर में बारिश से धान के हुए नुकसान का जायजा लिया। कुछ क्षेत्रों में धान की फसल को आठ प्रतिशत तो कुछ क्षेत्रों में सात प्रतिशत नुकसान हुआ है। धान की फसल को हुए नुकसान का लगातार आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलों में सुखाया गया धान भी भीगा
रुद्रपुर। मूसलाधार बारिश के चलते कुछ धान मिलों में सुखाया गया धान भीग गया। इससे धान की गुणवत्ता खराब होने की आशंका है। राइस मिलर्स देवीशंकर अग्रवाल ने कहा कि खरीदे गए कुछ धान में नमी अधिक होने के कारण मिल के भीतर खुले में सुखाया गया था, लेकिन अचानक बारिश होने से धान भीग गया। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर की धान मिलों में 10 हजार क्विंटल से अधिक धान के भीगने की आशंका है। संवाद

धान की खड़ी फसल के लिए बारिश नुकसानदायक है। काटकर खेत में रखे गए धान के भीगने से कालेपन की शिकायत आ सकती है। लेकिन रबी फसल की बुवाई के लिए यह बारिश लाभदायक है। - डॉ. आरके सिंह, मौसम वैज्ञानिक, पंतनगर कृषि विवि।

रुद्रपुर में बारिश के पानी में डूबी धान की फसल।

रुद्रपुर में बारिश के पानी में डूबी धान की फसल।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर में बारिश से भीगकर डूबी धान की फसल।

रुद्रपुर में बारिश से भीगकर डूबी धान की फसल।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed