फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   BKU stages sit-in demanding paddy procurement; detains three officials for four hours.

Udham Singh Nagar News: धान खरीद की मांग पर भाकियू का धरना, तीन अधिकारी चार घंटे बैठाए रखे

Thu, 08 Oct 2026 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 08 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
BKU stages sit-in demanding paddy procurement; detains three officials for four hours.
जसपुर। धान खरीद से जुड़ी समस्याओं पर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया। किसानों ने खाद्य विभाग के डिप्टी आरएमओ समेत तीन अधिकारियों को करीब चार घंटे तक अपने साथ बैठाए रखा। उच्चाधिकारियों से वार्ता और आश्वासन मिलने के बाद शाम चार बजे अधिकारियों को छोड़कर धरना समाप्त किया गया।
विज्ञापन

भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता और ब्लॉक अध्यक्ष अमनप्रीत सिंह के नेतृत्व में किसान सुबह करीब 10 बजे एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां शामियाना लगाकर धरना शुरू कर दिया। मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज किसानों ने खाद्य विभाग के डिप्टी आरएमओ दिनेश चंद्र आर्य, एसएमओ रविराज सिंह और यूसीएफ के अधिकारी विजय कुमार को दोपहर 12 बजे से अपने साथ बैठा लिया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। ब्लॉक अध्यक्ष अमनप्रीत सिंह ने बताया कि किसानों की मांग है कि धान खरीद केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 50 की जाए, राइस मिलरों के माध्यम से तौल सुचारू कराई जाए, प्रत्येक सेंटर को पहले से ही 10 हजार क्विंटल की लिमिट दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएमओ रविराज सिंह ने बताया कि विभाग से जुड़ी स्थानीय समस्याओं का समाधान बृहस्पतिवार से कराना शुरू कर दिया जाएगा। आरएफसी की तौल शुरू हो गई है। कच्चे आढ़तियों के पंजीकरण का मामला प्रदेश स्तर पर चल रही वार्ता के कारण अटका हुआ है। इस संबंध में निर्णय उनके स्तर से नहीं लिया जाना है। वहां दीदार सिंह, शीतल सिंह, बलजिंदर सिंह, हरदीप सिंह, बिंदर सिंह, सुखदीप सिंह, गुरदीप सिंह, मोहसिन खान, गुरमीत सिंह, जसवीर सिंह, राजकुमार सैनी, परमजीत सिंह आदि थे।
फोटो : 07 केएसपी 09पी - जसपुर में एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना देते किसान और साथ में बैठाए गए अधिकारी। संवाद
====
किसानों का तहसील मुख्यालय में तालाबंदी कर धरना
गदरपुर। क्षेत्र में धान की खरीद शुरू न होने से नाराज भाकियू से जुड़े किसानों ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर सांकेतिक तालाबंदी कर धरना दिया। भाकियू के कुमाऊं मंडल महासचिव विक्रम सिंह गोराया के नेतृत्व में दिए गए धरने के दौरान हुई सभा को जिला सचिव विनोद गुंबर, युवा ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क, पूर्व प्रधान करनैल सिंह, गगनदीप सिंह रंधावा सहित कई किसानों ने संबोधित किया। बाद में किसानों ने ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मक्कड़ की मौजूदगी में रजिस्ट्रार कानूनगो हेमराज सिंह चौहान को एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में धान की खरीद को शुरू करने, कच्चे आढ़तियों से धान खरीद करवाने और धान खरीद केंद्रों की संख्या बढ़ाने की मांग की गई। वहां हरपाल सिंह, हरपाल सिंह चीमा, मुख्तियार सिंह मक्कड़, टालाराम कंबोज, सुरेंद्र सिंह, चौधरी हरेंद्र सिंह, मोहम्मद रफी, धर्मपाल कंबोज आदि किसान मौजूद रहे। संवाद

धान खरीद सुचारू नहीं होने से किसानों में रोष
बाजपुर। धान खरीद सुचारू नहीं होने से किसानों में आक्रोश पनप रहा है। एक अक्तूबर से धान खरीद शुरू हो चुकी है लेकिन केंद्रों पर पोर्टल के जरिए खरीद नहीं की जा रही है। भाकियू के जिला उपाध्यक्ष हरप्रीत सिंह निज्जर किसानों के साथ बुधवार को मंडी समिति परिसर में तौल केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने मात्र दो तौल केंद्रों पर ऑफलाइन खरीद होने पर रोष जताया है। किसानों ने कहा कि जल्द ही सरकार धान खरीद नियमित रूप से शुरू नहीं कराती है तो एसडीएम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। वहां गगन सरना, विक्रम सिंह, निशान सिंह, रतन सिंह, मुख्तार सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed