फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   rain creates water logging

मानसून की पहली बारिश ने गर्मी से राहत दी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
rain  creates water logging
रुद्रपुर के आवास विकास में शुक्रवार को हुआ जलभराव। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर/पंतनगर/किच्छा/। उत्तराखंड में मानसून पहुंच गया है। जिले में शुक्रवार को मानसून की पहली बारिश से मौसम सुहावना हो गया। गर्मी से परेशान लोगों को बारिश होने से काफी राहत मिली। मौसम वैज्ञानिकों ने जिले में शनिवार को करीब 35 एमएम बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

रुद्रपुर में शुक्रवार तड़के से ही बारिश जारी रही। बारिश के चलते लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। रुद्रपुर बाजार और नैनीताल हाइवे पर लोग बारिश से बचने के लिए छाता लेकर गुजरते नजर आए। रुद्रपुर के आवास विकास, जगतपुरा और ट्रांजिट कैंप में कुछ वार्डों में जलभराव देखने को मिला। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि यूपी से होते हुए प्रदेश में 25 जून तक मानसून के पहुंचने की संभावना थी। लेकिन तेज हवाओं के बीच बनी नमी के चलते मानसून ने प्रदेश में एक सप्ताह पूर्व ही बृहस्पतिवार को ही प्रवेश कर लिया है। शुक्रवार को जिले में 22.2 एमएम बारिश दर्ज की गई है। डॉ. सिंह ने कहा कि शनिवार को 25 मिमी, रविवार को 15 मिमी और सोमवार को लगभग 5-7 मिमी बारिश होने का अनुमान है। उधर, किच्छा में दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश के चलते मौसम सुहावना रहा। बारिश होने से ग्रामीण क्षेत्रों में धान की रोपाई में तेजी आ गई है। बारिश होने से किसानों के चेहरे खिले नजर आए।
विज्ञापन

बारिश ने एक बार फिर फिर खोली शहर के ड्रेनेज सिस्टम की पोल
काशीपुर। मानसून की पहली बारिश में ही शहर के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खुल गई। पानी की निकासी व्यवस्था ना होने से शहर, बाजार क्षेत्र समेत कई मोहल्लों में दो से तीन फिट पानी भर गया। ग्राम ढकिया की एक महिला ने डीएम को फोन कर जलभराव की दिक्कत से अवगत कराया। डीएम के निर्देश पर पहुंचे तहसीलदार ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार-शुक्रवार को रात के दूसरे पहर शुरू हुई बरसात से सड़कों पर पानी भर गया। लक्ष्मीपुर माइनर की तलीझाड़ सफाई नहीं होने से बरसाती पानी उफन कर मुख्य बाजार और बस्तियों में भर गया। जलभराव के कारण सुबह सड़कों के गड्ढों में गिरकर कई बाइक और साइकिल सवार चोटिल भी हुए। दिनभर रुक-रुक कर रिमझिम बारिश जारी रही। शहर में नालियां चोक होने से पानी की निकासी नहीं हो सकी। इससे बांसफोड़ान, गंज, महेशपुरा, खालिक कालोनी, महेशपुरा, आंखों का अस्पताल रोड समेत अल्ली खां, थानासाबिक समेत कई इलाकों में जलभराव की समस्या रही। आरओबी के निर्माण के चलते बाजपुर और रामनगर हाइवे पर लोगों को खासी दिक्कतें हुईं।
ढकिया नंबर एक की आबादी में बरसात का पानी भर भरने पर वहां रहने वाली रूपा ने डीएम रंजना राजगुरू को फोनकर अपनी परेशानी से अवगत कराया। डीएम के निर्देश पर तहसीलदार बीसी पंत ने मौका मुआयना किया। तहसीलदार ने बताया कि रोड क्षतिग्रस्त होने के कारण बरसाती पानी की निकासी नहीं हो पा रही थी। ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के जेई को मौके पर बुलाकर इस्टीमेट तैयार करने को कहा गया है। इधर, मेयर ऊषा चौधरी ने बताया कि निगम सभी नालों की लगातार सफाई करा रहा है। उन्होंने रामनगर रोड हाइवे पर स्थित नाले की खुद खड़े होकर सफाई कराई। मेयर ने बताया कि लक्ष्मीपुर माइनर के उफान पर होने की वजह से शहर में कुछ इलाकों में पानी भर जाता है लेकिन नालियां साफ होते रहने की वजह से पानी जल्दी उतर भी जाता है।

रास्ते पर कीचड़, गंदगी से निजात दिलाने की मांग
सितारगंज। नगर के वार्ड 13 के नगरवासियों ने पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे और अधिशासी अधिकारी सरिता राणा को पत्र भेजकर एसवीएम से बाईपास तक जर्जर सड़क के निर्माण की मांग की है। नगरवासियों ने कहा कि सड़क पर कीचड़ और गंदगी से लोगों का गुजरना भी दूभर है। पत्र में कहा कि रास्ते और घरों की नालियां चोक होने से पानी करी निकासी बंद हो गई है। चारों तरफ पानी जमा होने से तालाब बन गया है। दुर्गंध की वजह से जीना मुहाल है और संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है। पत्र भेजने वालों में गिरिजा पंत, सूरज प्रताप सिंह, इमाम बख्श, हरभजन सिंह, मनजीत कौर, रहनुमा आदि शामिल हैं। इधर, राज्य आंदोलनकारी फकीर सिंह कन्याल ने मौके पर पहुंचकर सड़क निर्माण की मांग को प्रशासन के समक्ष रखने का नगरवासियों को आश्वासन दिया।

काशीपुर के मुख्य बाजार में जलमग्न सड़क।

काशीपुर के मुख्य बाजार में जलमग्न सड़क।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed