फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rain Creates Mess

अंधड़ ने लोहियाहेड नहर पार चौड़ापानी में मचाई तबाही, कई घरों की छत उठाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Rain Creates Mess
खटीमा में लोहियाहेड नहर पार में अंधड़ से दीपक कुमार के घर की उड़ी टिन शेड। - फोटो : KHATIMA
खटीमा। क्षेत्र में शनिवार देर रात आई अंधड़ ने लोहियाहेड नहर पार चौड़ापानी क्षेत्र में कई कच्चे मकानों पर कहर बरपाया। कई कच्चे मकानों की छत उड़ गई और खड़े पेड़ आवासों पर गिर गए। लोगों का राशन का सामान नष्ट हो गया। कई परिवारों ने पूरी रात खुले आसमान के नीचे गुजारी। इधर, राजस्व विभाग की टीम ने स्थलीय निरीक्षण कर पीड़ित परिवारों की सूची मुआवजे के लिए भेजी है।
विज्ञापन

शनिवार देर रात आए अंधड़ से भगवती प्रसाद के आवास पर आम का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से गौशाला एवं रसोई घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अमर राम के कच्चे आवास का टिन शेड उड़कर एक किमी दूर जा गिरा। इस दौरान अमर राम और उनके परिजन गीता देवी और शोभा आदि को चोटें आईं। छत उड़ने से पीड़ित परिवार खुले में खाना बनाने को मजबूर है।
विज्ञापन

वहीं, लोहियाहेड नहर पार निवासी डिकर राम की मृत्यु के बाद उसकी क्रियाकर्म की तैयारी में लगे परिजनों की मुसीबत तब बढ़ गई जब अंधड़ से घर की छत उड़ गई। इसके बाद परिजनों ने खुले आसमान के नीच क्रियाकर्म किया। इस क्षेत्र में कई घरों के टीवी, फ्रिज, कूलर, पंखे सहित तमाम राशन सामग्री खराब हो गई। लोहियाहेड जूनियर हाईस्कूल के समीप हीरा देवी, रमेश, नवीन शर्मा, नीतू के आवास पर पेड़ गिरे हैं। पेड़ गिरने से आसपास के आवासों की दीवारें भी चटक गईं। वहीं, केदार जोशी और विमला आदि के आवास भी क्षतिग्रस्त हुए। महेश कुमार, पुष्पा देवी, हिम्मत चंद, माया देवी के टिन शेड भी उड़ गए। माधवानंद पांडेय ने बताया कि उनके पॉल्ट्री फार्म में पेड़ गिरने से लगभग 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। इधर, रविवार को मौके पर पहुंचे भाजपा नेता कैलाश मनराल ने कहा कि मामले की जानकारी सीएम को दी जाएगी।

खटीमा में लोहियाहेड नहर पार हिम्मत चंद के मकान की उड़ी छत को मुआयना करते प्रदेश कांग्रेस कार्यका?

खटीमा में लोहियाहेड नहर पार हिम्मत चंद के मकान की उड़ी छत को मुआयना करते प्रदेश कांग्रेस कार्यका?- फोटो : KHATIMA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed