{"_id":"690d01e315d04f48730f46f9","slug":"rabies-injections-are-not-available-in-government-hospitals-people-are-worried-bazpur-news-c-235-1-ksp1006-134575-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सरकारी अस्पताल में नहीं मिल रहे रैबीज इंजेक्शन, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सरकारी अस्पताल में नहीं मिल रहे रैबीज इंजेक्शन, लोग परेशान
Fri, 07 Nov 2025 01:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। उप जिला चिकित्सालय में एक सप्ताह से एंटी रैबीज के इंजेक्शन खत्म हैं। ऐसे में कुत्ते, बंदर और बिल्ली सहित अन्य जानवरों के काटे मरीजों को एंटी रैबीज इंजेक्शन नहीं लग पा रहे हैं। इससे लोग निजी अस्पतालों में महंगा इलाज कराने के लिए मजबूर हैं।
बीते बुधवार को नगर मोहल्ला आलापुर निवासी एक युवक और मुख्य मार्ग मस्जिद के सामने वाली गली निवासी एक व्यक्ति को कुत्ते ने काट लिया था। बृहस्पतिवार को सभासद महेश आशु, नेता प्रतिपक्ष के प्रतिनिधि आशु तिवारी दोनों व्यक्तियों को साथ लेकर उप जिला चिकित्सालय पहुंचे। अस्पताल में रैबीज के इंजेक्शन नहीं मिले। इसे लेकर उनकी सीएमएस डॉ. पीडी गुप्ता से झड़प हो गई।
उन्होंन सीएमओ से भी मोबाइल पर एंटी रैबीज इंजेक्शन उपलब्ध कराने की मांग की। सीएमएस डॉ. पीडी गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में रैबीज इंजेक्शन नहीं होने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी से एंटी रैबीज के दस इंजेक्शन की डिमांड की गई है। देर शाम पांच एंटी रैबीज सीरम उपलब्ध कराई है। इससे 25 लोगों को सुविधा मिल सकेगी।