{"_id":"5edbc6d08ebc3e909b66b497","slug":"pump-lootkand31","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंप लूटकांड का खुलासा, 5 लुटेरे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंप लूटकांड का खुलासा, 5 लुटेरे गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर। छह दिन पहले पेट्रोल पंप पर हुए लूटकांड का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले पांच बदमाशों को तीन तमंचे, दो बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बदमाशों से 3 लाख 15 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। हालांकि पंप से साढ़े सात लाख रुपये और चेकबुक लूटकर बदमाश फरार हुए थे। वही एसएसपी ने पुलिस टीम को 2500 रुपये बतौर इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें, कि रविवार को रात रामराज रोड स्थित हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के भाई इंदर सिंह हुड्डा के पेट्रोल पंप पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने दो कर्मचारियों को मारपीट कर घायल कर दिया। अलमारी तोड़कर उसके अंदर रखी करीब सात लाख रुपये की नकदी और चेक बुक लेकर बदमाश फरार हो गए थे। लूट की पूरी घटना पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, लेकिन बदमाशों की तस्वीर साफ दिखाई नहीं देने से पुलिस को नगर क्षेत्र के अन्य कैमरों के फुटजों को खंगालना पड़ा।
शनिवार को कोतवाली में पंप लूटकांड का खुलासा करते हुए एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने बताया कि पेट्रोल पंप लूटकांड मेेंं दो बाइकों पर पांच बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया था। सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों मिलान करने पर पुलिस टीम ने यूपी के गांव मोहब्बतनगर (रामपुर) निवासी अनिस, सद्दाम, इमरान और बाजपुर के गांव कनौरी निवासी जमील अहमद, यूपी के गांव रसूलपुर स्वार (रामपुर) निवासी नईम बाबू को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास 315 बोर के दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस, एक तमंचा 312 बोर और दो कारतूस सहित पेट्रोल पंप से लूटी गई रकम तीन लाख 15 हजार रुपये बरामद किए हैं। एसएसपी ने बताया कि पेट्रोल पंप के कैमरों में बाइक सवार तीन बदमाश ही नजर आए थे, लेकिन गिरोह के दो सदस्य पेट्रोल पंप के इर्द गिर्द रैकी कर रहे थे। पंप कर्मचारियों को मारपीट कर छीने गए उनके दो मोबाइल और चेक बुक को बदमाशों ने यूपी के गांव मोहब्बत नगर के पास एक नहर में फेंक दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन