फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Programme in Nanakmatta gurudwara

सेवा, सुमिरन से विमुख होकर पतन की ओर बढ़ रहा युवा : सिंह

Sat, 16 Sep 2023 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 16 Sep 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Programme in Nanakmatta gurudwara
-15एसटीजी03पी: नानकमत्ता डेरा कारसेवा में धार्मिक दीवान को संबोधित करते भाजपा के राष्ट्रीय सचिव
नानकमत्ता। सेवा और सुमिरन से विमुख आज का युवा नशे की ओर बढ़कर अपना पतन कर रहा है जबकि देश और समाज सेवा करने वाले कभी नहीं मरते। उनके किए कार्य हमारी स्मृति में हमेशा बने रहते हैं। यह बात तख्त श्री केसगढ़ साहिब के सिंह साहिबान ज्ञानी सुलतान सिंह ने संतों की मीठी स्मृति में रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के दौरान कहीं।
विज्ञापन

धार्मिक डेरा कारसेवा में एक सितंबर से शुरू 121 श्री अखंड पाठ साहिब की लड़ियों का शुक्रवार को भोग पड़ा। इसमें श्री अकाल तख्त साहिब अमृतसर के पूर्व जत्थेदार सिंह साहिबान ज्ञानी गुरबचन सिंह ने कहा कि सिख समाज सेवा के लिए बना है, न कि कोई वस्तु निशुल्क पाने के लिए। उन्होंने संगत से कहा कि सरकार सिर्फ शिक्षा निशुल्क करे, बाकी सब संगत स्वयं कर लेगी। इसकी मांग करनी चाहिए।
विज्ञापन

धार्मिक दीवान में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि हमें अपनी कमजोरी के लिए दूसरों को दोष नहीं देना चाहिए। हमें अपने गुरु और शिक्षा के मामले में सबको एक होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

धार्मिक दीवान में श्री हरमिंदर साहिब श्री अमृतसर के हजूरी रागी जत्थे के कारज सिंह के साथ गुरुद्वारा शीशगंज दिल्ली के हेड ग्रंथी सहित ढाडी, कविसरी, कीर्तनी जत्थों ने संगत को निहाल किया। धार्मिक दीवान को उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, पूर्व सांसद बलराज पासी, विधायक गोपाल सिंह राणा ने भी संबोधित किया।
धार्मिक डेरा कारसेवा और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने अतिथियों को सरोपा और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। अजीत पाल सिंह ने संचालन किया। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली से आई संगत ने डेरा कारसेवा के मुखी संत बाबा बचन सिंह से आशीर्वाद लिया।
श्रद्धालुओं के लिए अटूट लंगर की व्यवस्था की गई थी। वहां डेरा कारसेवा दिल्ली के जत्थेदार बाबा सुरेंद्र सिंह, गुरुद्वारा रीठा साहिब के जत्थेदार बाबा श्याम सिंह, जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह, बाबा गुरजंट सिंह, बाबा तखत सिंह आदि थे।

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद

संतों की स्मृति में रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब के भोग में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री अजय कुमार, एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव अमरजीत सिंह, सचिव हरभजन सिंह, डायरेक्टर सुखवंत सिंह पन्नू, गुरवंत सिंह सोनी, खूब सिंह विकल, वरुण अग्रवाल, अनिरुद्ध राय आदि थे।

-15एसटीजी03पी: नानकमत्ता डेरा कारसेवा में धार्मिक दीवान को संबोधित करते भाजपा के राष्ट्रीय सचिव

-15एसटीजी03पी: नानकमत्ता डेरा कारसेवा में धार्मिक दीवान को संबोधित करते भाजपा के राष्ट्रीय सचिव

-15एसटीजी03पी: नानकमत्ता डेरा कारसेवा में धार्मिक दीवान को संबोधित करते भाजपा के राष्ट्रीय सचिव

-15एसटीजी03पी: नानकमत्ता डेरा कारसेवा में धार्मिक दीवान को संबोधित करते भाजपा के राष्ट्रीय सचिव

-15एसटीजी03पी: नानकमत्ता डेरा कारसेवा में धार्मिक दीवान को संबोधित करते भाजपा के राष्ट्रीय सचिव

-15एसटीजी03पी: नानकमत्ता डेरा कारसेवा में धार्मिक दीवान को संबोधित करते भाजपा के राष्ट्रीय सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed