फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Production started.

जिले के सभी प्लांटों में शुरू हुआ ऑक्सीजन उत्पादन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Production started.
वीसी के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करतीं सीएमओ। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। कोरोना संक्रमितों के लिए ऑक्सीजन की उपलब्धता को लेकर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सभी जिलों की समीक्षा की गई। ऊधमसिंह नगर की सीएमओ की ओर प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर वर्तमान में जिले के सभी नौ प्लांटों में प्रतिदिन 3550 एलपीएम (लीटर प्रति मिनट) ऑक्सीजन का उत्पादन शुरू हो गया है। साथ ही आपात स्थिति से निपटने के लिए 1298 ऑक्सीजन सिलिंडर भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंसिंग में सीएमओ डॉ. सुनीता चुफाल रतूड़ी ने बताया कि कोराना की तीसरी लहर को देखते हुए जिले में स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां पूरी हैं। कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी की समस्या को देखते हुए इस बार कोरोना संक्रमितों के लिए पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध कराने पर फोकस किया गया है। जिले के सभी नौ ऑक्सीजन प्लांटों में ऑक्सीजन का उत्पादन सुचारू रूप से शुरू हो गया है।
विज्ञापन

रुद्रपुर जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट के साथ ही ऑक्सीजन बैंक के रूप में दो ऑक्सीजन कैप्सूल की भी सुविधा है। कोरोना संक्रमितों को भर्ती करने के लिए 1498 बेड तैयार कर दिए हैं। इनमें 964 सरकारी व 531 निजी अस्पतालों में हैं। इनमें 337 बेड आईसीयू के हैं। बैठक में एसीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में ऑक्सीजन की उपलब्धता
ऑक्सीजन प्लांट- उत्पादन क्षमता
रुद्रपुर जिला अस्पताल- 300 एलपीएम।
काशीपुर संयुक्त चिकित्सालय- 500 एलपीएम।
नागरिक अस्पताल खटीमा- 1,000 एलपीएम।
सीएचसी बाजपुर- 500 एलपीएम।
सीएचसी किच्छा- 500 एलपीएम।
सीएचसी गदरपुर- 200 एलपीएम।
सीएचसी सितारगंज-250 एलपीएम।
सीएचसी नानकमत्ता-100 एलपीएम।
सीएचसी जसपुर- 200 एलपीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed