{"_id":"631244bb7e68507e446aa7dd","slug":"positive-news-rudrapur-news-hld4744333102","type":"story","status":"publish","title_hn":"सशक्त भविष्य बनाने के लिए नशे से रहें दूर : डिप्टी एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सशक्त भविष्य बनाने के लिए नशे से रहें दूर : डिप्टी एसपी
विज्ञापन
रुद्रपुर के विजडम पब्लिक स्कूल में बच्चों को संबोधित करते सीओ रेवाधर मठपाल। संवाद
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। डिप्टी एसपी (संचार) रेवाधार मठपाल ने कहा कि विद्यार्थियों को अपना सशक्त भविष्य बनाने के लिए नशे का पूूूर्ण रूप से बहिष्कार करना जरूरी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को नशे के बहिष्कार, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा आदि विषयों पर जागरूक किया। विद्यार्थियों को उत्तराखंड पुलिस एप से संबंधित जानकारी देते हुए व उसे संचालित करने के बारे में भी बताया। वह शुक्रवार को विजडम पब्लिक स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
डिप्टी एसपी (संचार) ने बच्चों को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताते हुए इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में ट्रांजिट कैंप थानाध्यक्ष सुंदरम शर्मा ने बच्चों को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया। पुलिस कार्यालय से पहुंचीं कांस्टेबल डॉली जोशी ने विद्यार्थियों को उत्तराखंड पुलिस एप के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। स्कूल के करीब 150 छात्र-छात्राएं कार्यक्रम का हिस्सा बने। वहां स्कूल प्रबंधक गोपाल सिंह पटवाल, सह प्रबंधक रोशन अरोरा, प्रधानाचार्य कैलाश पांडे, कोऑर्डिनेटर नरेंद्र रावत मौजूद रहे। संचालन स्कूल की शिक्षिका मीनाक्षी ने किया।
नशे से स्वयं को और अपने परिवार को रखें दूर
रुद्रपुर। डिप्टी एसपी रेवाधर मठपाल ने बच्चों से कहा कि वह नशे से स्वयं दूर रहते हुए अपने परिवार के भी किसी सदस्य को इसमें लिप्त न होने दें। यदि स्कूल आते-जाते समय रास्ते में कोई नशा करता दिखे या पड़ोस में रहने वाला कोई व्यक्ति नशा करता है तो इसकी शिकायत उत्तराखंड पुलिस एप पर कर सकते हैं। यदि छात्राएं स्वयं को कहीं भी असुरक्षित महसूस करें तो उत्तराखंड पुलिस एप में दिया गया लाल एसओएस बटन दबा दें जिससे उनकी लोकेशन ट्रैक कर कुछ ही देर में पुलिस वहां पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि बच्चों की पहली पाठशाला घर और परिवेश होता है। इसलिए अपने परिवेश को स्वच्छ रखना सबसे महत्वपूर्ण काम है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड पुलिस एप में शिकायत करने वालों का नाम गोपनीय रखा जाता है। संवाद
विज्ञापन
पुलिस एप से ले सकते हैं यातायात नियमों की जानकारी
रुद्रपुर। कांस्टेबल डॉली जोशी ने कहा कि सड़क पर चलते समय यातायात से जुड़े किन नियमों का पालन करना है इसकी जानकारी उत्तराखंड पुलिस एप के माध्यम से ले सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने एप के जरिये साइबर सुरक्षा संबंधी शिकायत करने का तरीका भी बताया। नशा संबंधी शिकायत करने व ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराने की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोबाइल का प्रयोग करने वाला हर विद्यार्थी अपने स्मार्टफोन में प्लेस्टोर से इस एप को डाउनलोड कर सकता है। ई-एफआईआर के माध्यम से वाहन चोरी की रिपोर्ट घर से ही दर्ज करा सकते हैं। संवाद
बच्चों ने सीखे महत्वपूर्ण सबक
स्कूल में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के आयोजन से हम जागरूक हुए हैं। कई सारी नई चीजें सीखने को मिलीं। खासकर महिलाओं से संबंधित अपराधों की शिकायत करने का तरीका अच्छा लगा। - वर्तिका, छात्रा।
इस कार्यक्रम से नई-नई जानकारियां मिलीं। हमेें अन्याय का बिल्कुल भी साथ नहीं देना है। यदि हमारे आसपास कोई गलत काम हो रहा है तो उसकी शिकायत पुलिस और अपने स्कूल में करनी है। - मोहित, छात्र।
पुलिस अधिकारियों ने हमें साइबर अपराध, यातायात और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में अच्छी जानकारियां दीं। इस कार्यक्रम के माध्यम से हमें काफी कुछ नया सीखने को मिला है। - सूरज, छात्र।