फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Positive news

अब दिल्ली सिर्फ एक घंटा दूर, इंडिगो ने जारी किया शेड्यूल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
Positive news
राजीव पुनेठा। - फोटो : RUDRAPUR
पंतनगर। इंडिगो एयर पंतनगर-देहरादून-दिल्ली के बीच 27 मार्च से रोजाना नॉनस्टाप फ्लाइट शुरू करने जा रही है। इसके लिए इंडिगो ने फ्लाइट शेड्यूल जारी कर टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी है। इस फ्लाइट के शुरू होने से अब पंतनगर से दिल्ली के बीच दूरी सिर्फ एक घंटे में सिमट जाएगी।
विज्ञापन

इंडिगो एयरलाइंस ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को लगभग एक माह पूर्व दिल्ली-पंतनगर-देहरादून के बीच हवाई सेवा शुरू करने का प्रस्ताव दिया था। प्राधिकरण व कंपनी के बीच सभी नियमों व शर्तों पर सहमति के बाद अब यह हवाई सेवा 27 मार्च से शुरू होने जा रही है। इसके लिए इंडिगो प्रबंधन ने फ्लाइट शेड्यूल जारी कर टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस फ्लाइट के प्रतिदिन चलने से जहां यात्रियों को राहत मिलेगी, वहीं कुमाऊं में पर्यटन को भी पंख लगेंगे। हालांकि इंडिगो प्रबंधन ने शुरुआत में फ्लाइट की सीमित सीटों पर देहरादून के लिए 1550 व दिल्ली के लिए 2799 रुपये (सभी करों सहित) किराए का दावा किया था। इंडिगो ने इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए एयरपोर्ट व शहर में बड़े-बड़े होर्डिंग भी लगाए हैं लेकिन ऑनलाइन टिकट की बुकिंग में धनराशि अधिक प्रदर्शित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडिगो का यह है शेड्यूल
फ्लाइट संख्या प्रस्थान समय आगमन समय
-------------------------------------------------------------------
6ई-7324 दिल्ली 12.45 पंतनगर 13.50
6ई-7325 पंतनगर 16.25 दिल्ली 17.35
6ई-7326 पंतनगर 14.10 देहरादून 15.00
6ई-7327 देहरादून 15.20 पंतनगर 16.05
--------------------------------------------------------------------
27 से एलायंस एयर की फ्लाइट रोजाना
पंतनगर। दिल्ली-देहरादून-पंतनगर के बीच एयर इंडिया लंबे समय से हवाई सेवा प्रदान कर रही है। शुरुआत में रोजाना चलने के बाद लगभग तीन माह पूर्व इसे सप्ताह में चार दिन (शनिवार, रविवार, मंगलवार व बृहस्पतिवार) ही संचालित किया जाने लगा था। अब एक बार फिर 27 मार्च से यह हवाई सेवा यात्रियों को रोजाना मिलने लगेगी। इसके लिए फ्लाइट के शेड्यूल में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। यह जानकारी एलायंस एयर के पंतनगर स्टेशन प्रबंधक ने दी। संवाद

- इंडिगो का दिल्ली-पंतनगर-देहरादून के बीच फ्लाइट शुरू करने का फाइनल शेड्यूल मिल चुका है। इसके तहत 72 सीटर विमान से यह हवाई सेवा 27 मार्च से शुरू होगी। क्षेत्रीय संपर्क योजना ’उड़ान’ बंद हो चुकी है। इंडिगो की प्रस्तावित हवाई सेवा सामान्य उड़ान है।
-राजीव पुनेठा, निदेशक पंतनगर एयरपोर्ट।

पंतनगर मे प्रतीकात्मक विमान की फोटो।

पंतनगर मे प्रतीकात्मक विमान की फोटो।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed