{"_id":"67a7a65e7cf127fa6a085604","slug":"positive-news-in-district-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-123006-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: ट्रंचिंग ग्राउंड में प्रोटेक्शन वॉल बनाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: ट्रंचिंग ग्राउंड में प्रोटेक्शन वॉल बनाने का काम शुरू
Sun, 09 Feb 2025 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। नगर निगम के ट्रंचिंग ग्राउंड को ढेला की बाढ़ से बचाव के लिए सुरक्षात्मक दीवार (प्रोटेक्शन वॉल) बनाने का कार्य शुरू हो गया है। इसके बनने से ट्रंचिंग ग्राउंड का कूड़ा ढेला नदी की बाढ़ में बहेगा नहीं और नदी प्रदूषित होने से बच जाएगी।
नगर निगम के ट्रंचिंग ग्राउंड के पास ही ढेला नदी बहती है। मानसून के दौरान ढेला में आने वाली बाढ़ से ट्रंचिंग ग्राउंड का कूड़ा बह जाता है। जो कि आगे जाकर अन्य नदियों को प्रदूषित कर रहा था। इस समस्या से निजात पाने के लिए अब ट्रंचिंग ग्राउंड के पास प्रोटेक्शन वॉल बनाने की कवायद शुरू की गई है। नगर आयुक्त विवेक राय ने बताया कि प्रोटेक्शन वॉल बनने से बाढ़ का पानी ट्रंचिंग ग्राउंड की ओर नहीं आएगा। साथ ही नदी को भी प्रदूषित होने से बचाया जा सकेगा। प्रोटेक्शन वॉल लगभग 4 करोड़ 88 लाख की लागत से बनाई जा रही है।
सिंचाई विभाग को सौंपी गई है जिम्मेदारी
दीवार बनाने की जिम्मेदारी सिंचाई विभाग को सौंपी गई है। सिंचाई विभाग के जेई राजू कुमार व अजय चौहान ने बताया कि ट्रंचिंग ग्राउंड के पास लगभग 342 मीटर लंबी प्रोटेक्शन वॉल बनाने के लिए जेसीबी से नींव की खोदाई का कार्य शुरू हो गया है। दीवार की ऊंचाई लगभग छह मीटर होगी। दो साल में कार्य पूरा करना है।