फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Political news.

मैं मुख्यमंत्री बनने की रेस में नहीं : त्रिवेंद्र सिंह

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
Political news.
काशीपुर में बैठक को संबोधित करते पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। रामनगर में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत कुछ समय यहां रुके थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा सरकार बनाने जा रही है। यह भी कहा कि वह मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में शामिल नहीं हैं। उन्होंने विधायक का चुनाव भी नहीं लड़ा है। पार्टी जिसे उचित समझेगी सीएम बनाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुरादाबाद रोड स्थित नवीन अनाज मंडी अतिथि गृह में पहुंचे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। यहां उन्होंने कहा कि हवा उड़ाई जा रही है कि निर्दलीय प्रत्याशी विधायक बनने जा रहे हैं लेकिन यह सही नहीं है। उत्तराखंड की जनता ने हमेशा राष्ट्रीय पार्टियों को ही महत्व दिया है। कहा कि यह मिथक भी इस बार टूट जाएगा कि प्रदेश में हर पांच साल बाद दूसरी पार्टी की सरकार बनती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भितरघात जैसे मुद्दों को उचित फोरम पर ही उठाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि काशीपुर में भी भाजपाइयों ने एकजुटता के साथ पार्टी प्रत्याशी को चुनाव लड़ाया होगा। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर ऊषा चौधरी, गजराज सिंह बिष्ट, मोहन बिष्ट, सीमा चौहान, गुरविंदर सिंह चंडोक, आशीष गुप्ता, लवीश अरोरा, अनिल कुमार, पुष्कर बिष्ट, रजत सिद्धू, वीरेंद्र चौहान, प्रसाद मंडित आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed