फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Political news.

बाजपुर के साथ पूरे उत्तराखंड में खिलेगा कमल : धामी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Political news.
बाजपुर में रामलीला मैदान मे जन सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री धामी। - फोटो : KASHIPUR
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हर वर्ग के भरपूर आशीर्वाद और सहयोग के चलते बाजपुर समेत पूरे उत्तराखंड में कमल खिलने जा रहा है। डबल इंजन की सरकार का विकास बोल रहा है। जनता जनार्दन भाजपा के साथ है। अन्य दलों के लोग केवल बातें करते हैं। लोगों को बरगलाते हैं। हमें बाजपुर की जनता पर विश्वास है। भाजपा का 60 पार का नारा बुलंद होने जा रहा है। इस दौरान सीएम धामी ने प्रत्याशी राजेश कुमार के समर्थन में मुख्य मार्ग से रोड शो किया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम सीएम श्री रामलीला मैदान पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने धामी का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि अटल आयुष्मान स्वास्थ्य योजना, हर घर शौचालय, वन रैंक, वन पेंशन, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे अभियान कांग्रेस के पतन के लिए लिए काफी हैं। मोदी सरकार ने कोरोना काल में लोगों को जो मदद पहुंचाई उसे लोग भूले नहीं हैं। सरकार ने कोराना के टीके मुफ्त लगवाए जो एक कीर्तिमान से कम नहीं हैं। प्रदेश में आशाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, उपनल कर्मियों, भोजनमाताओं व पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाने का काम सरकार ने किया है।
विज्ञापन

वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग पेंशन को भी बढ़ाया। सबसे अहम आमा बुबु दोनों को पेंशन देने का काम किया है। नई खेल नीति भी उनकी सरकार की उपलब्धि है। प्रदेश की जनता एक बार फिर डबल इंजन की सरकार को सत्ता सौंपने को आतुर है। भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार ने कहा कि जीतने के बाद क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोडेंगे। वहां योगराज पासी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता, सुल्तानपुर पट्टी मंडल अध्यक्ष राकेश गुप्ता, कुंवरपाल, परमिंदर विर्क, गोपाल कोछड़, मेजर सिंह, रमेश मित्तल, सुशील सिंगला, विकास गुप्ता, विमल शर्मा, खीम सिंह दानू, वीरेन्द्र बिष्ट, अंनत जैन, रोशन लाल तोमर सुबोध आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed