फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Policeman son riding a bike dies in a road accident in kashipur

सड़क हादसा: पुलिस कर्मी के बाइक सवार बेटे को ट्राला ने रौंदा, मौत; हल्द्वानी से जसपुर लौट रहा था

Wed, 07 Oct 2026 12:24 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Wed, 07 Oct 2026 12:24 PM IST
सार

हल्द्वानी से देर रात जसपुर लौट रहे पुलिस कर्मी प्रकाश राम लोहिया के बेटे अभय लोहिया की दड़ियाल रोड पर तेज रफ्तार ट्राला की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे से परिवार में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन
Policeman son riding a bike dies in a road accident in kashipur
अभय लोहिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी से जसपुर लौट रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

जसपुर कोतवाली में तैनात हेड मोहर्रिर प्रकाश राम लोहिया का बेटा अभय लोहिया (22) मंगलवार की देर शाम अपने एक दोस्त के साथ हल्द्वानी से जसपुर घर लौट रहा था। रात लगभग 11 बजे दड़ियाल रोड पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्राला की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि हेड मोहर्रिर प्रकाश राम लोहिया अपने परिवार के साथ जसपुर कोतवाली परिसर के कर्मचारी आवास में रहते हैं। वह मूल रूप से मोटाहल्द्व अर्जुनपुर हल्द्वानी के रहने वाले हैं और यहां जसपुर में लगभग दो साल से तैनात हैं। बताया कि अभय लोहिया काशीपुर राजकीय पॉलीटेक्निक में पढ़ाई कर रहा था। किसी काम से हल्द्वानी घर गया था और वहां से देर शाम जसपुर लौट रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि अभय दो भाई अजय लोहिया और बड़ी बहन रश्मी लोहिया में दूसरे नंबर का था। हादसे से माता सुशीला देवी, पिता प्रकाश राम लोहिया समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि दोस्त मामूली रूप से चोटिल हुआ था। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि घटना के आरोपी वाहन व चालक की पुलिस तलाश कर रही है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed