फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Policeman slaps brother and sister who came to complain in rudrapur

Rudrapur: शिकायत करने आए भाई-बहन को सिपाही ने जड़ा थप्पड़, एसपी सिटी बोले- उनके संज्ञान में नहीं है मामला

Thu, 01 Aug 2024 01:10 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 01 Aug 2024 01:10 PM IST
सार

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में तैनात एक सिपाही पर मारपीट की शिकायत करने आए भाई-बहन से बदसलूकी और थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। पीड़ित ने सीओ सिटी को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Policeman slaps brother and sister who came to complain in rudrapur
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में तैनात एक सिपाही पर मारपीट की शिकायत करने आए भाई-बहन से बदसलूकी और थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। पीड़ित ने सीओ सिटी को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

बुधवार को वार्ड 23 रंपुरा निवासी शकुंलता देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 30 जुलाई की आधी रात आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों ने घर में घुसकर उसे और भाई को पीटा था। आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया था। वे जान बचाकर इस मामले की शिकायत करने के लिए रंपुरा चौकी गए थे। आरोप है कि एक पुलिस कर्मी ने शिकायत सुनने के बजाय धक्का देकर गिरा दिया। उसे और भाई को थप्पड़ मारकर चौकी से बाहर कर दिया। उन्होंने कहा कि डाक्टर ने भी बिना पुलिस कर्मियों को लाए मेडिकल कराने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद उसने सीओ सिटी को शिकायती पत्र देकर मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Rudrapur: सीएमआरएफ के चेक ने भगवानदास की मुश्किलें बढ़ाई, 90 हजार के लिए किया था आवेदन; पांच हजार मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि अभद्रता करने वाले पुलिस कर्मी पर भी कार्रवाई की जाए। इस संबंध में सीओ सिटी से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इधर, एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला नहीं है। अगर कोई शिकायत आएगी तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed