{"_id":"4512a1837f70dba95d6b094ac7702989","slug":"police-launched-pac-difference-jnpdiy-competitions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पीएसी अंतर जनपदीय प्रतियोगिताएं शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पीएसी अंतर जनपदीय प्रतियोगिताएं शुरू
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
Updated Fri, 05 Jun 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
15वीं अंतर जनपदीय पुलिस/पीएसी वाहिनी जूडो/कुश्ती/भारोत्तोलन/ बाक्सिंग/ जिमनास्टिक प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता को लेकर जवानों में उत्साह दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार को पुलिस लाइन में एसएसपी नीलेश आनंद भरणे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। एसएसपी भरणे ने कहा कि प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग से प्रतिभाएं निखरती हैं और प्रतिभाग करने वाले के आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है। प्रतियोगिता में करीब 386 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। ये प्रतिभागी विभिन्न जनपदों के पुलिस व पीएसी से आए हुए हैं। प्रतियोगिता का समापन छह जून को पुरस्कार वितरण के साथ होगा। वहां एएसपी टीडी वैला, सीओ आरसी जोशी, कोतवाल जेसी पाठक, एसआई एमपी सिंह, ललित प्रसाद, नरेश चंद्र, कुंवर सिंह, हिमांशु पंत, मदनलाल, देवेंद्र नेगी आदि मौजूद थे। समापन अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएस सैलाल मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन