{"_id":"62acd16c87bedd7ebc4dd5b8","slug":"police-force-stationed-outside-religious-places-rudrapur-news-hld4662403146","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्थलों के बाहर तैनात रही पुलिस फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक स्थलों के बाहर तैनात रही पुलिस फोर्स
विज्ञापन
खटीमा रेलवे स्टेशन पर तैनात पुलिस फोर्स। संवाद
- फोटो : KHATIMA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर/खटीमा/सितारगंज/गदरपुर। संवेदनशील माहौल को देखते हुए शुक्रवार को धर्मस्थलों के पास पुलिस फोर्स मौजूद रहा। साथ ही ड्रोन से भी नजर रखी गई। हालांकि इस दौरान माहौल शांतिपूर्ण रहा। वहीं केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध को देखते हुए भी पुलिस प्रशासन सतर्क रहा।
भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी के बाद समुदाय विशेष के लोगों के रोष को देखते हुए रुद्रपुर में धर्मस्थलों पर दोपहर तक पुलिस फोर्स तैनात रहा। साथ ही ड्रोन से वीडियोग्राफी भी कराई गई। सीओ सिटी अभय सिंह ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में धार्मिक स्थलों के पास पुलिस बल तैनात किया गया था। इस दौरान शांतिपूर्ण माहौल रहा।
इधर, खटीमा में शुक्रवार को जुमे की नमाज के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। वहीं केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध को देखते हुए प्रदेश सरकार के निर्देश पर पुलिस प्रशासन ने नगर में फ्लैग मार्च भी निकाला। एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट एवं सीओ बीएस भंडारी ने पुलिस टीम के साथ नगर व ग्रामीण क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहां कोतवाल नरेश चौहान, झनकइया एसओ दिनेश फर्त्याल, एसएसआई देवेंद्र गौरव, एसआई होशियार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
गदरपुर में धर्मस्थलों के बाहर पीएसी और पुलिस बल तैनात रहा। सुरक्षा की दृष्टि से महिला जवानों को भी तैनात किया गया। प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शाह ने क्षेत्र की जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। वहां पर दरोगा गौरव जोशी, राहुल राठी, ओम प्रकाश, सिपाही विमल कुमार, रविंद्र सिंह, संजीव कुमार, दीपक कुमार आदि थे।
अग्निपथ योजना के विरोध और जुमे की नमाज को लेकर सितारगंज में भी पुलिस प्रशासन ने सख्ती बरती। ड्रोन से भी नजर रखी गई। मस्जिदों के इमामों ने भी सौहार्द्र बनाए रखने की अपील की। तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी, कोतवाली प्रभारी प्रकाश सिंह दानू के नेतृत्व में प्रशासन व पुलिस बल नमाज के दौरान मस्जिदों पर तैनात रहा।