फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Pl

फिर से उत्तराखंड को चाहिए मोदी-धामी की सरकार ः मनोज तिवारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Pl
रुद्रपुर में जनसभा को संबोधित करते भाजपा सांसद मनोज तिवारी। - फोटो : RUDRAPUR
भोजपुरी फिल्म स्टार और दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने अपने गीतों और संवाद के जरिये मतदाताओं में उत्साह भरा। उन्होंने गीतों के जरिये भाजपा को वोट देने की अपील की। जनसभा के बाद उन्होंने खेड़ा में डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार करते हुए लोगों से वोट मांगा। वहीं बागवाला गांव पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात भी की।
विज्ञापन

विधानसभा रुद्रपुर क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा के समर्थन मेें पहुंचे स्टार प्रचारक मनोज तिवारी ने पूर्वांचल के वोटरों को साधने का प्रयास किया। शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे सिटी क्लब सभागार पहुंचे मनोज तिवारी का जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में उनके कई रिश्तेदार हैं। तराई में हुए विकास को भी मनोज तिवारी ने गिनाया। उन्होंने एयरपोर्ट, सेटेलाइट एम्स आदि का उदाहरण दिया।
विज्ञापन

कहा कि जिलाध्यक्ष जब टिकट पाता है तो सिर्फ विधायक नहीं बनता है। इस दौरान उन्होंने कई गीत भी गाए। उन्होंने ‘फिर से उत्तराखंड को चाहिए मोदी-धामी की सरकार’, ‘मंदिर जब बन जाएगा तो सोच नजारा क्या होगा’ आदि गीत गाए। इस मौके पर पार्टी प्रत्याशी शिव अरोरा, उत्तरी मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह, उत्तम दत्ता, ललित मिगलानी, निमित्त शर्मा, भारत भूषण, सुरेश परिहार, राहुल गुप्ता, कृष्ण पाल राठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुद्र के पुर में शिव का इंतजार
सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि यह बहुत बड़ी बात है कि रुद्रपुर में शिवजी खड़े हैं। भगवान शंकर को भी इंतजार था कि रुद्र के पुर में शिव कब आएंगे। उन्होंने गीत गाकर कहा कि रुद्रपुर में हो गई है शिवजी की कृपा अपार। गीत में राम मंदिर निर्माण कार्य को भी शामिल किया। बोले, शत्रु खड़े हैं, वेश बदलकर। ऐसे में लोगों को मिलकर असली व नकली को पहचानना होगा।
-----
‘वह पार्टी को झूठ-मूठ में मां कहता था’
मनोज तिवारी ने भाषण के दौरान बगावत करने वालों पर जमकर हमला बोला। कहा कि टिकट कटने पर हंगामा करने वाला कभी भाजपा का मित्र नहीं हो सकता है। इसका मतलब है कि वे पार्टी को झूठ-मूठ में मां कहते थे। उन्होंने आप संयोजक केजरीवाल के पोस्टर पर भी छींटाकशी की। कहा कि कांग्रेस की स्थिति आप देख ही रहे हैं। कहा कि पंजाब में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के खिलाफ साजिश रची।

----
मोदी से मिला था तो किसी ने धक्का दे दिया
सांसद मनोज तिवारी का स्वागत करते हुए फोटो खिंचाने के लिए लंबी लाइन लगी। लोग फोटो के लिए काफी देर तक मंच पर रहे। ऐसे में संचालक ने बहुत मुश्किल से लोगों को समझाया। कार्यक्रम के आखिर में मनोज तिवारी ने बताया कि पहली बार वह भी मोदी से मिले थे तो किसी ने धक्का दे दिया जिससे वह फोटो में नहीं आ सके। ऐसे में फोटो के लिए उन्होंने सबको बराबर मौका दिया। कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी के ब्रांड एंबेसडर हैं।

फिल्म स्टार मनोज तिवारी को बुके देकर सम्मानित कार्यकर्ता।

फिल्म स्टार मनोज तिवारी को बुके देकर सम्मानित कार्यकर्ता।- फोटो : RUDRAPUR

सभा को संबोधित करते मनोज तिवारी।

सभा को संबोधित करते मनोज तिवारी।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed