फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Pitching of Damaged Blossom Reservoir

क्षतिग्रस्त बौर जलाशय की पिचिंग शुरू 

Sun, 14 Oct 2018 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 14 Oct 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
Pitching of Damaged Blossom Reservoir
गुलरभोज के बौर जलाशय की दीवार की मरम्मत कराते सहायक अभियंता। - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

तितली तूफान से क्षतिग्रस्त हुई बौर और हरिपुरा जलाशय की साझा दीवार की अस्थायी मरम्मत के लिए सिंचाई विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जलाशय को फिलहाल किसी तरह का कोई खतरा नहीं है। 
बौर और हरिपुरा जलाशय के मध्य बने कटबंद (कॉमन फ्लैंक) पर शनिवार को सिंचाई विभाग ने अस्थाई व्यवस्था कर सुरक्षा के प्रबंध में जुटे थे।

सहायक अभियंता विशाल प्रसाद के अनुसार बृहस्पतिवार को तितली तूफान से उठी लहरों से कॉमन फ्लैंक की पिचिंग क्षतिग्रस्त हो गई थी।  उच्चाधिकारियों के निर्देशों पर व्यवस्था दुरुस्त कराई जा रही है। उन्होंने जलाशय को खतरे की बात को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि दोनों जलाशयों में मौजूदा समय में 790.5 फुट जलस्तर है, जो जलाशय की क्षमता से अभी भी पांच फुट कम है।
विज्ञापन


जो पिचिंग क्षतिग्रस्त हुई है वह दोनों जलाशयों के बीच की दीवार का हिस्सा भर है। इसको दुरुस्त कराया जा रहा है। उनके साथ कनिष्क अभियंता प्रेम गंगोला भी मौजूद थे। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट 

जलाशय से नुकसान को बताया अफवाह 
गूलरभोज। सहायक अभियंता विशाल प्रसाद ने कहा कि जलाशय की दीवार बहुत मजबूत है। तूफान से विभाग को करीब 70 लाख की हानि हुई है। खतरे वाली कोई बात नहीं हैं अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed