फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People Ransacks Sign Board

कैबिनेट मंत्री आर्य के नाम का शिलापट को तोड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
People Ransacks Sign Board
बाजपुर। गांव चनकपुर में पांच दिन पहले लगा सड़क निर्माण का शिलापट अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया। ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सात जून को कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने गांव चनकपुर में डेढ़ किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास किया था जिसका शिलापट पुल के पास लगा था। शुक्रवार रात अज्ञात लोगों ने शिलापट को तोड़ दिया। शनिवार सुबह सूचना मिलते ही भाजपा नगर मंडल महामंत्री वीरेंद्र बिष्ट, कैबिनेट मंत्री आर्य के निजी सचिव चंद्रपाल सहित अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्राम प्रधान इसरत जहां की ओर से पुलिस चौकी बरहैनी में तहरीर दी गई। कैबिनेट मंत्री आर्य के नाम का शिलापट तोड़े जाने से भाजपाईयों में भारी रोष है। घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। इधर सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed