अधर में लटके निर्माण कार्य और बदहाल स्टेडियम से गुस्साए आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जल्द स्टेडियम निर्माण कार्य पूरा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
मंगलवार को आप कार्यकर्ता शहीद भगत सिंह चौक पर पहुंचे। उन्होंने अधर में लटके निर्माण कार्य और बदहाल स्टेडियम के लिए प्रदर्शन किया। वक्ताओें ने कहा कि तीन करोड़ 37 लाख रुपये से बनने वाले स्टेडियम का निर्माण कार्य का शिलान्यास 2015 में हुआ था जो अभी तक पूरा नहीं हुआ।
इससे खेल प्रेमियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। स्टेडियम तीन साल में बनकर तैयार होना था लेकिन छह साल हो गए। अभी तक स्टेडियम खेल प्रेमियों के लिए नहीं खोला गया है जिससे युवकों में आक्रोश हैै। मौके पर अरुण शर्मा, हरदेव सिंह संधू, आरिफ मोहम्मद, जुनैद बरसी, धनराज भारती, सिमरजीत सिंह, मोबिन शेख, सुरेंद्र कुमार, हरदयाल सिंह खैरा आदि थे। (संवाद)