{"_id":"60ae847c8ebc3eef0b5061d2","slug":"people-prayed-for-welfere-of-society-rudrapur-news-hld425597866","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुद्ध पूर्णिमा पर कोरोना से मुक्ति के लिए किया यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुद्ध पूर्णिमा पर कोरोना से मुक्ति के लिए किया यज्ञ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुद्ध पूर्णिमा पर शहर में जगह-जगह लोगों ने कोरोना से मुक्ति के लिए हवन यज्ञ किया। लोगों का कहना है कि हवन करने से रोगाणु और विषाणु नष्ट हो जाते हैं। रुद्रपुर जिला अस्पताल में भी वातावरण की शुद्धिकरण के उद्देश्य से डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने यज्ञ किया।
बुधवार को बुद्ध पूर्णिमा पर मेट्रोपोलिस, ओमेक्स कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, आवास विकास, गंगापुर आदि जगहों पर लोगों ने घरों में हवन किया। पंडित पंकज गौड़ ने बताया कि अटरिया मंदिर परिसर में हवन पूजन किया गया। हवन में पड़ने वाली सामग्री से आसपास का वातावरण शुद्ध रहता है। वहां माता पुष्पा देवी, अटरिया मंदिर कमेटी प्रबंधक अरविंद शर्मा आदि थे।
इधर, अखिल विश्व गायत्री महायज्ञ अभियान के तहत जिला अस्पताल में डॉक्टर, स्टाफ नर्स व अन्य स्टाफ ने यज्ञ किया। वहां नेत्र विशेषज्ञ डॉ. शिल्पा गुप्ता, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पारस अग्रवाल, अंशुल टंडन, बीना कार्की, आशा खत्री, निर्मला बृजवाल, प्रीत पंत आदि थे। इधर, बागवाला झील कॉलोनी में विधायक राजकुमार ठुकराल ने भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। वहां राकेश कुमार, रामनिवास, सुनील राम, मनोहर, अंगद कुमार, सोनू कुमार, भाजपा नेता भरत मिश्रा, पार्षद प्रतिनिधि शैलेंद्र रावत थे। (संवाद)