फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People face the problems.

Udham Singh Nagar News: परिचालकों की कमी बनी रोडवेज की आय का रोड़ा

Sun, 24 Aug 2025 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 24 Aug 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
People face the problems.
रुद्रपुर। परिवहन निगम डिपो को हर महीने आय का लक्ष्य तो दे देता है लेकिन व्यवस्था मुकम्मल करने की ओर ध्यान नहीं दिया जाता। बसों के संचालन के लिए जरूरी स्टाफ की तैनाती तक नहीं की जाती है। इसका सीधा असर डिपो की आय पर पड़ता है। डिपो का आय के लक्ष्य तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

रुद्रपुर डिपो से हर दिन विभिन्न रूटों पर 94 बसों का संचालन होता है। इनमें निगम की 41 और अनुबंध वाली 53 बस शामिल हैं। बसों के संचालन के लिए डिपो में परिचालकों के 106 पद सृजित हैं। तैनाती केवल 71 पदों पर है। 35 परिचालकों की कमी के कारण हर दिन डिपो की लगभग पांच बसों का संचालन नहीं हो रहा है। बसों का संचालन प्रभावित होने का सीधा असर रोडवेज की आय पर पड़ रहा है। निगम की ओर से डिपो को अगस्त में प्रतिदिन आय का लक्ष्य 16,41,000 रुपये दिया गया है। डिपो इस लक्ष्य के आसपास तक नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन

डिपो की आय
तारीख-आय
15 अगस्त-9,66,000
16 अगस्त-10,76,000
17 अगस्त-10,16,000
18 अगस्त-12,42,000
19 अगस्त-11,39,000
20 अगस्त-11-36,000
21 अगस्त-10,26,000
22 अगस्त-11,24,000
हाल में डिपो में चार नियमित परिचालकों की तैनाती हुई है। परिचालकों की कमी से हर दिन चार-पांच बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। रिक्त पदों पर तैनाती के लिए निगम प्रबंधन से लगातार संपर्क किया जा रहा है। -श्रीराम कौशल, एआरएम, रुद्रपुर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed