फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   More than six thousand voters will determine the fate of the candidates.

Udham Singh Nagar News: छह हजार से अधिक मतदाता बनेंगे प्रत्याशियों के भाग्य विधाता

Mon, 28 Sep 2026 02:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 28 Sep 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
More than six thousand voters will determine the fate of the candidates.
काशीपुर। राधेहरि डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ निर्वाचन के लिए नामांकन पत्रों की जांच पूरी होने के बाद वैध प्रत्याशियों की सूची जारी हो गई है। अब अध्यक्ष पद चार प्रत्याशी मैदान में हैं। इस दौरान समर्थकों की कॉलेज प्रशासन से तीखी नोकझोंक भी हुई। कॉलेज में छह हजार से अधिक मतदाता है जिन्हें परिचय पत्र वितरण किए जा रहे हैं। मंगलवार को मतदान के बाद मतगणना होगी।
विज्ञापन

कॉलेज की मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. राखी डिमरी ने बताया कि शनिवार को अध्यक्ष पद के दावेदार विशाल कुमार ने अपना पर्चा वापस ले लिया था। इस दौरान अध्यक्ष पद के तीन दावेदारों ने एक-दूसरे पर आपत्तियां दर्ज कराई थी। जांच पड़ताल पूरी होने पर रविवार दोपहर करीब 12 बजे वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की गई। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मोहम्मद दानिश का पर्चा अवैध पाया गया है।
विज्ञापन

--
प्रोफेसर को दी देख लेने की धमकी
नामांकन पत्रों की जांच के दौरान एसपी स्वप्न किशोर सिंह, कोतवाल हरेंद्र चौधरी व मोहन चंद्र पांडे पुलिस बल के साथ तैनात रहे। इस दौरान एक दावेदार के समर्थकों ने पुलिस के सामने एक प्रोफेसर को देख लेने की धमकी दी। इस पर पुलिस उसे पकड़ कर आईटीआई थाना ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सात पदों पर होगा चुनाव
अध्यक्ष पद पर कुलदीप सिंह, गुरजिंदर सिंह, शुभम कुमार व शुभम नैनवाल, उपाध्यक्ष पद पर अर्जुन सिंह, नावेद अहमद व अभय प्रताप सिंह चुनाव मैदान में हैं। छात्रा उपाध्यक्ष पद पर वैशाली व दीपांशी, सचिव पद पर अनमोल गुप्ता व पंकज कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर लवली रानी व राधिका, विवि प्रतिनिधि पद पर विशाल कुमार व अनिकेत में मुकाबला है। वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर रविंद्र मौर्य, अमनजोत कौर व काकुल यादव मैदान में हैं। कला व विज्ञान संकाय, सांस्कृतिक सचिव व संयुक्त सचिव निर्विरोध हो गए हैं। इसकी 29 सितंबर को घोषणा की जाएगी।
फोटो: 27 केएसपी 04 पी- कॉलेज में छात्रों को समझाते कोतवाल। संवाद
====
भीम आर्मी के बैनर से उपाध्यक्ष पद पर उतरे नावेद
काशीपुर। छात्रसंघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर नावेद अहमद भीम आर्मी संगठन में शामिल हो गए हैं। रविवार को महुआखेड़ा गंज स्थित डॉ. आंबेडकर पार्क में संगठन की हुई बैठक में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट सौरभ कुमार की अध्यक्षता में नावेद को संगठन की सदस्यता दिलाई गई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि चुनाव में एक ही प्रत्याशी को मैदान में उतारा गया है। संवाद
====
आरक्षण ने बदली छात्र राजनीति की नर्सरी, छात्राओं का भविष्य दांव पर
आठ छात्राएं चुनाव मैदान में, छात्रों को देंगी चुनाव में टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। एसबीएस पीजी कॉलेज का इस बार का छात्रसंघ चुनाव छात्राओं की बढ़ी भागीदारी के लिए भी याद रखा जाएगा। महिला आरक्षण 50 फीसदी किए जाने के बाद छात्र राजनीति की तस्वीर बदली है।
चुनाव मैदान में आठ छात्राएं अलग-अलग पदों पर किस्मत आजमा रही हैं। खास बात यह है कि छात्राओं ने कई महत्वपूर्ण पदों पर भी चुनावी मैदान में उतरकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। उपाध्यक्ष छात्रा पद पर तीन प्रत्याशी आमने-सामने हैं। उप सचिव पद के लिए बड़ी संख्या में छात्राएं प्रत्याशी बनकर मैदान में उतरीं है।
कला संकाय प्रतिनिधि जैसे पद पर भी छात्राओं ने दावेदारी की है। इस पद के लिए एक छात्रा प्रत्याशी चार छात्रों को टक्कर दे रही है। इससे कॉलेज की चुनावी नर्सरी में इस बार छात्राओं की भूमिका पहले से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण नजर आ रही है। नामांकन के बाद से ही छात्राएं अपने समर्थकों के साथ मतदाताओं से संपर्क में जुटी हैं।
====
छात्रसंघ चुनाव : 11 पदों के लिए चुनावी रण में 21 प्रत्याशी
नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद वैध प्रत्याशियों की सूची जारी

सितारगंज। राजकीय पीजी महाविद्यालय में नामांकन, नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने विभिन्न पदों के लिए वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी है। अध्यक्ष पद पर चंदन सिंह और हरकृष्ण मिश्री, उपाध्यक्ष पद पर गुरजिंदर सिंह और राजपाल, जबकि छात्रा उपाध्यक्ष पद पर दीप्ति बैरागी और प्रेरणा धामी चुनाव मैदान में हैं।
सचिव पद के लिए कुमकुम बाईन और बिट्टू सिंह के बीच मुकाबला होगा। वहीं, संयुक्त सचिव पद पर अंशिका गुप्ता, दीक्षा गुप्ता और प्रिया हालदार, कोषाध्यक्ष पद पर नंदनी राना और स्नेहा सरदार, और यूआर पद पर जितेंद्र सिंह धामी और योगेश राना प्रत्याशी हैं।
सांस्कृतिक सचिव पद पर खुशी सरकार और सलोनी कुमारी, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर अरुण प्रताप, कला संकाय प्रतिनिधि पद पर टुम्पा मालो और वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर सोनिया धरामी और सहदेव हालदार चुनाव मैदान में हैं। महाविद्यालय परिसर में छात्रसंघ चुनाव की गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। प्रत्याशी अपने पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए छात्र-छात्राओं से संपर्क कर रहे हैं। संवाद
====
छात्रसंघ चुनाव के लिए पुलिस अलर्ट
रुद्रपुर। छात्रसंघ चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस अलर्ट हो गई है। एसएसपी अजय गणपति ने जिले के पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों की स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। खासकर छात्रसंघ चुनाव से जुड़े कॉलेजों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्राथमिकता है। संवाद

====
छात्रसंघ चुनाव में एक प्रस्तावक को धमकी देने का आरोप
बाजपुर। पीजी कॉलेज में चल रहे छात्रसंघ चुनाव में गालीगलौज और धमकी देने का मामला सामने आया है। नगर के मोहल्ला गांधी नगर निवासी तनिष्क ने कोतवाल में शिकायती पत्र देकर बताया कि वह डिग्री कॉलेज में अध्ययनरत है। छात्रसंघ चुनाव में वह अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी का प्रस्तावक है। आरोप है कि शनिवार को मोबाइल पर कॉल आई। आरोपी ने गालीगालौज करते हुए देख लेने की धमकी दी जिसकी रिकॉर्डिंग फोन में है। सीओ अखलेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed