{"_id":"6ab97d4e82ca588e0c065d26","slug":"mahendra-rawat-won-a-bronze-medal-at-the-national-competition-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-149420-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: राष्ट्रीय प्रतियोगिता में महेंद्र रावत ने जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: राष्ट्रीय प्रतियोगिता में महेंद्र रावत ने जीता कांस्य पदक
Mon, 28 Sep 2026 02:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। हरियाणा में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर चैंपियनशिप में महेंद्र रावत ने कांस्य पदक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 27 सितंबर तक मधुबन हरियाणा में हुआ।
मानपुर रोड राजपुरम कॉलोनी काशीपुर निवासी पुलिस के जवान महेंद्र सिंह रावत ने आर्म रेसलिंग के 85 किग्रा भार वर्ग में प्रतिभाग किया। वर्तमान में वह चंपावत में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। उन्होंने वर्ष 2020 से आर्म रेसलिंग में कदम रखा था। दिल्ली निवासी कोच लक्ष्मण सिंह भंडारी से प्रशिक्षण प्राप्त कर वह कई पदक हासिल कर चुके हैं। ऑल इंडिया पुलिस गेम्स 2022 हरियाणा में रजत, ऑल इंडिया पुलिस गेम्स 2024 लखनऊ में कांस्य, ऑल इंडिया फायर सर्विस गेम्स 2024 गुजरात में स्वर्ण और 2025 दिल्ली में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। इस साल 27 से 31 जनवरी तक उदयपुर में आयोजित राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में भी उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था। संवाद