{"_id":"67c600ca725c9e38a0073e7f","slug":"people-face-the-problems-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-123964-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: नेचुरल बॉडी में सादिक ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: नेचुरल बॉडी में सादिक ओवरऑल चैंपियन
Tue, 04 Mar 2025 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 04 Mar 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसपुर। नेचुरल बॉडी में जसपुर के सादिक को हल्द्वानी में ओवरऑल चैंपियन चुना गया है। इस प्रतियोगिता में इसके अलावा जसपुर के तीन बॉडी बिल्डरों ने अलग-अलग स्थान प्राप्त किया है। खेल प्रेमियों ने जसपुर पहुंचने पर सभी विजेताओं का स्वागत किया।
उत्तराखंड बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन के उप सचिव समीर खान ने बताया कि हल्द्वानी में बीते दिन बजरंग क्लासिक बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें जसपुर के एसएस फिटनेस स्पोर्ट एकेडमी की ओर से कई बॉडी बिल्डरों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में जसपुर के मो. सादिक को नेचुरल बॉडी बिल्डिंग का ओवरऑल चैंपियन चुना गया है। सीनियर वर्ग के 55 किलो वजन में इंतजार अहमद उर्फ वसीम ने प्रथम स्थान पाया है। इसी वर्ग के 65 किलो वजन में मो. ओवेस और मास्टर प्रतियोगिता में मो. दिलशेर उर्फ गुड्डू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सरताज नवाब, मो.फखरुद्दीन, शोएब आलम, मो. फुरकान आदि खेल प्रेमियों ने विजेताओं के जसपुर पहुंचने पर स्वागत कर बधाई दी।