{"_id":"6945a7fd5e6e2077fc05ac55","slug":"pantnagar-kisan-mela-will-be-held-from-march-13-to-16-rudrapur-news-c-242-1-rdp1025-134540-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पंतनगर किसान मेला 13 से 16 मार्च तक लगेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पंतनगर किसान मेला 13 से 16 मार्च तक लगेगा
Sat, 20 Dec 2025 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 20 Dec 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में शुक्रवार को किसान मेला सलाहकार समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने बताया कि सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 119वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन आगामी 13 से 16 मार्च तक विवि परिसर में किया जाएगा।
इस बार किसान मेले की थीम सशक्त महिला, समृद्ध खेती रखी गई है। बैठक में किसान मेले से संबंधित कई बिंदुओं जैसे मेले में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन की समितियों का निर्धारण, मेले में किसान गोष्ठी के दौरान दिए जाने वाले वैज्ञानिकों के व्याख्यान, विभिन्न शोध केंद्रों पर किसानों का भ्रमण आदि पर चर्चा की गई। कुलपति ने मेले में प्रगतिशील कृषकों को आमंत्रित करने के लिए कहा, ताकि उनके अनुभवों का लाभ मेले में आने वाले कृषकों को प्राप्त हो सके। समिति के सदस्य सचिव एवं निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. जितेंद्र क्वात्रा ने बैठक का संचालन किया। इस दौरान किसान मेला सलाहकार समिति के सभी सदस्यों सहित विवि के डीन, डायरेक्टर एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव दिए।