फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Panic due to leopard roaming in the city colony

Udham Singh Nagar News: शहर की कॉलोनी में तेंदुआ घूमने से दहशत

Tue, 27 Jun 2023 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 27 Jun 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Panic due to leopard roaming in the city colony
जसपुर में सर्च ऑपरेशन चलाती वन विभाग की टीम। संवाद 
काशीपुर/बाजपुर। तेंदुए की चहलकदमी से आमजन में भय का माहौल है। काशीपुर की एक कॉलोनी के मकान में तेंदुआ घुस गया तो वहीं बाजपुर के ग्राम बहादुरगंज में तेंदुए ने एक किसान पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया है।
विज्ञापन

सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे मानपुर रोड स्थित कोशांभी कॉलोनी में कमल चौधरी के मकान में एक तेंदुआ घुस गया। घर में पालतू कुत्ते के भौंकने पर जब परिजनों ने सीसीटीवी में देखा तो एक तेंदुआ उनके आंगन में घूम रहा था। शोर मचाने पर तेंदुआ चहारदीवारी फांदकर भाग गया।
विज्ञापन

वहीं इसी कॉलोनी में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे तेंदुआ का एक शावक कार के नीचे बैठा था जिससे लोगों में दहशत फैल गई।
उधर एसडीएम अभय प्रताप ने कहा कि क्षेत्र में तेंदुआ की चहलकदमी को लेकर वन विभाग से सर्च अभियान करने और जरूरत पड़ने पर पिंजरा लगाने को कहा गया है।
उधर बाजपुर दोराहा के ग्राम बहादुरगंज निवासी सतपाल सिंह मंगलवार शाम को खेत पर काम कर रहा था। अचानक तेंदुआ ने उस पर हमला बोलकर जख्मी कर दिया। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया। वहीं घायल का एक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed