फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   only 25 unit blood remaining in blood bank

ब्लड बैंक में बचा मात्र 25 यूनिट खून

Wed, 18 May 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Wed, 18 May 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
only 25 unit blood remaining in blood bank
ब्‍लड बैंक - फोटो : अमर उजाला

सरकार के अभियानों के बावजूद रक्तदान करने के प्रति लोगों में जागरुकता का अभाव है। इस कारण काशीपुर स्थित ब्लड बैंक में महज 25 यूनिट खून ही बचा हुआ है। चौंकाने वाली बात है कि बैंक में ए नेगेटिव ब्लड नहीं है, जबकि बी नेगेटिव की भी एक ही यूनिट बची है। 

विज्ञापन


यह हाल तब है जब ब्लड बैंक पर लाखों की आबादी निर्भर है। हालात और न खराब हों, इसलिए ब्लड बैंक का स्टाफ विभिन्न फैक्ट्रियों और सामाजिक लोगों से संपर्क साधकर ब्लड डोनेशन कैंप लगाने की गुजारिश कर रहा है। 
विज्ञापन


काशीपुर ब्लड बैंक की क्षमता 5 हजार यूनिट की है। ब्लड बैंक पर अकेले काशीपुर की नहीं बल्कि जसपुर, सुल्तानपुर पट्टी, बाजपुर, गदरपुर, रामनगर के लोग भी निर्भर रहते हैं। इसके अलावा रामनगर में उपचार कराने आने वाले कोटाबाग, सल्ट, भिकियासैंण, धूमाकोट, नैनीडांडा के मरीजों के लिए भी ब्लड बैंक से खून ले जाया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमानुसार बिना रिप्लेसमेंट के ब्लड नहीं दिया जा सकता है। लेकिन कई बार हादसा या विषम परिस्थितियों में ब्लड बिना रिप्लेसमेंट के दे दिया जाता है। थैलीसिमिया और प्रसव पीड़िता को भी बिना रिप्लेसमेंट के ब्लड दिया जाता है। कभी ब्लड बैंक में 500 से 1000 यूनिट ब्लड रहता था, लेकिन वर्तमान में ब्लड का स्टॉक 25 यूनिट में सिमटकर रह गया है। ब्लड डोनेशन नहीं होने की वजह से यह स्थितियां पेश आई हैं। ब्लड के लगातार घट रहे स्टॉक ने कर्मियों की भी चिंताएं बढ़ा दी हैं। 

रक्तदान पर निर्भर है बैंक
सीएमएस डॉ. वीके टम्टा कहते हैं कि ब्लड बैंक केवल ब्लड के डोनेशन पर निर्भर है। ब्लड डोनेशन को लेकर लोगों में जागरुकता नहीं है और डोनेशन नहीं हो रहा है। रोजाना 3 से 4 यूनिट ब्लड तो अकेले थैलीसिमिया के मरीजों को चाहिए होता है। वहीं प्रसव पीड़िताओं को सिजेरियन में ब्लड की जरुरत होती है। ब्लड बैंक के इंचार्ज और काउंसलर ब्लड डोनेशन कैंप लगाने के लिए स्थानीय और दूसरे शहरों में स्थित फैक्ट्रियों, संस्थाओं और सामाजिक लोगों से लगातार संपर्क कर रहे हैं। 


ट्रिपल बैक में है 50 यूनिट
सीएमएस डॉ. वीके टम्टा ने बताया कि ब्लड बैंक में 50 यूनिट ट्रिपल बैक है। जिसको ब्लड कंपोनेट सेटरेशन यूनिट में डालकर प्लेटलेट्स, प्लाज्मा, लाल रुधिर कणिकाएं और सफेद रुधिर कणिकाएं तैयार की जाएंगी। लेकिन फिलहाल अभी जो दिया जा सकता है, उसकी संख्या 25 यूनिट ही है। 

ब्लड बैंक में बचा ब्लड

ए पॉजीटिव- 3 यूनिट
ओ पॉजीटिव- 6 यूनिट
एबी पॉजीटिव- 2 यूनिट
बी पॉजीटिव- 2 यूनिट
बी नेगेटिव- 1 यूनिट
ओ नेगेटिव- 3 यूनिट
एबी नेगेटिव- 8 यूनिट
ए नेगेटिव- शून्य 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed