फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   One lakh cheated by giving the false promise of diesel at Rs 70 per liter

Udham Singh Nagar News: 70 रुपये लीटर डीजल का झांसा देकर एक लाख ठगे

Sun, 21 Jun 2026 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 21 Jun 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
One lakh cheated by giving the false promise of diesel at Rs 70 per liter
रुद्रपुर। सस्ते डीजल के लालच में युवक से एक लाख की ठगी हो गई। ठग ने खुद को एल एंड टी कंपनी का मैनेजर और रेलवे का ठेकेदार बताकर 70 रुपये प्रति लीटर की दर से डीजल उपलब्ध कराने का झांसा दिया और रुपये खाते में ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन

वार्ड-25 प्रीत विहार कॉलोनी निवासी राजपाल ने बताया कि 23 मई की सुबह उसके मोबाइल फोन पर एक व्यक्ति का कॉल आया। कॉलर ने खुद को एल एंड टी कंपनी का मैनेजर बताते हुए कहा कि वह रेलवे के ठेकों पर काम करता है और उसके पास बड़ी मात्रा में डीजल उपलब्ध है। उसने 70 रुपये प्रति लीटर की दर पर डीजल देने का प्रस्ताव रखा। राजपाल ने बताया कि सस्ती दर देखकर उसने दो हजार लीटर डीजल खरीदने की सहमति दे दी। इसके बाद आरोपी ने अग्रिम भुगतान के रूप में एक लाख रुपये अपने खाते में जमा करा लिए। कॉलर ने यह भी भरोसा दिलाया कि डीजल इंदिरा चौक स्थित एचपी पेट्रोल पंप से मिल जाएगा। पीड़ित के अनुसार, जब वह पेट्रोल पंप पहुंचा तो वहां मौजूद कर्मियों ने कहा कि दो हजार लीटर डीजल देने का संदेश प्राप्त हो चुका है। इसके बाद डीजल कैन में भरना शुरू कर दिया गया। हालांकि कुछ ही देर बाद कर्मियों ने उसे रोक लिया और डीजल के पैसे मांगे। राजपाल ने भुगतान का मैसेज दिखाया लेकिन कर्मियों ने डीजल देने से इंकार कर दिया और भरा हुआ डीजल भी वापस ले लिया।
विज्ञापन

सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कॉल डिटेल, बैंक खाते और अन्य साक्ष्यों की जांच कर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed