{"_id":"61e07c73e68e7953ed794859","slug":"one-died-kashipur-news-hld4508814129","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार चालक ने साइकिल सवार किशोर को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार चालक ने साइकिल सवार किशोर को कुचला, मौत
विज्ञापन
इस्लाम (फाइल फोटो)।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की चपेट में आकर साइकिल सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
आईटीआई थाने के ग्राम शिवलालपुर अमरझंडा निवासी इस्लाम (15) पुत्र अब्दुल गफ्फार एक नाई की दुकान पर काम सीखता था। बुधवार शाम वह साइकिल से घर की ओर लौट रहा था। गांव के बाहर कार के चालक ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी।
हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल किशोर को मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इस्लाम दसवीं कक्षा का छात्र था। मृतक के परिवार में उसके दो भाई और चार बहने हैं। खबर लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। संवाद