फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   One Acquittal in Rajvati Case

Udham Singh Nagar News: राजवती हत्याकांड का आरोपी बरी

Thu, 08 Jun 2023 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 08 Jun 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
One Acquittal in Rajvati Case
खेत स्वामी पर लगा था गंडासे से हत्या करने का आरोप
विज्ञापन

रुद्रपुर। जिला न्यायालय ने जसपुर में साढ़े चार साल पहले हुए राजवती हत्याकांड के आरोपी को बरी किया। राजवती का शव आरोपी के खेत के पास ट्यूबवेल किनारे मिला था। अदालत ने सुनवाई के दौरान पुख्ता साक्ष्य नहीं मिलने पर आरोपी को दोषमुक्त करार दिया है।

11 अगस्त 2018 को ग्राम कासमपुर, जसपुर निवासी राजवती का शव एक खेत के पास ट्यूबवेल के किनारे मिला था। घटना से पहले वह घटनास्थल के पास खेत में पति के साथ धान की निराई कर रही थी। वह पानी पीने गई और कुछ देर बाद उसकी चीख सुनाई दी थी। जसपुर पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ हत्या और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया। 15 अगस्त को पुलिस ने हत्या के आरोप में खेत स्वामी घनेंद्र सिंह निवासी कामसपुर को गंडासे के साथ गिरफ्तार किया था। मृतका घनेंद्र के खेत में मजदूरी करती थी। पुलिस का कहना था कि आरोपी ने अपने बयान में मृतका से संबंध होने और इस वजह से परिवार में हो रही कलह के चलते हत्या करने की बात स्वीकारी थी। घनेंद्र की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने नामजद चार आराेपियों के नाम मुकदमे से हटा दिए थे। इधर, विशेष सत्र न्यायाधीश प्रेम सिंह खिमाल की अदालत में मामले की सुनवाई चल रही थी। अदालत ने मामले में दोनों पक्षों की ओर से पेश किए गए 16 गवाहाें को सुना और 25 सबूतों को देखा। आरोपी के अधिवक्ता आर पी सिंह ने बताया कि अदालत को मामले में घनेंद्र के खिलाफ पुख्ता सुराग नहीं मिले। मंगलवार को अदालत ने आरोपी को हत्या और एससी एसटी एक्ट के आरोपी से बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed