फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Olympian Simranjeet Singh Gave Sucess tips

‘हार से होकर गुजरती है जीत की मंजिल’

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Olympian Simranjeet Singh Gave  Sucess tips
खटीमा के एसके पब्लिक स्कूल में भारतीय टीम के हॉकी खिलाड़ी व पूर्व स्कूल छात्र सिमरनजीत सिंह का स् - फोटो : KHATIMA
सितारगंज। टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी सिमरनजीत सिंह का सोमवार को सेठ आनंद राम जयपुरिया स्कूल में स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिमरनजीत सिंह, विशिष्ट अतिथि मनोज गोयल, चेयरमैन रमेश गोयल और एमडी महेश मित्तल ने किया। इस दौरान सिमरनजीत सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि हार से कभी नहीं घबराना चाहिए। जीत की मंजिल हार से ही होकर गुजरती है।
विज्ञापन

ग्राम मजरा न्यूरिया जिला पीलीभीत यूपी निवासी सिमरनजीत सिंह ने स्कूल के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेल पर भी ध्यान दें। आज मैंने ओलंपिक में देश का और अपने क्षेत्र का नाम ऊंचाइयों पर पहुंचाया है तो यह सब मेहनत और लगन से संभव हुआ है। मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। देश के लिए खेलना सबसे बड़ा गौरव है। इस दौरान सिंह के पिता इकबाल सिंह, मां, ताऊ और ताई को भी सम्मानित किया गया। वहां पर रमेश गोयल, जितेश गोयल, आकाश मित्तल, मनोज गोयल, ग्यारसी अग्रवाल, राकेश चौबे, अमित गंगवार, दक्षिता चौहान आदि थे। संचालन प्रधानाचार्य पंकज शर्मा और फारिया खान ने किया।
विज्ञापन

एसके पब्लिक स्कूल मझोला में भी हुआ स्वागत
खटीमा। एसके पब्लिक स्कूल मझोला में हॉकी खिलाड़ी और स्कूल के पूर्व छात्र सिमरनजीत सिंह का स्वागत किया गया। स्कूल प्रबंधक जगजीत सिंह ने सिमरनजीत सिंह को गुलदस्ता भेंट किया। इस दौरान मौजूद स्कूल के विद्यार्थियों से हॉकी खिलाड़ी ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य बृजेश भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र सिंह, आकाश अग्रवाल, सदब, लक्ष्मी मेहरा आदि थे।

सितारगंज सेठ आनंद राम जयपुरिया स्कूल में सिमरनजीत सिंह का स्वागत करते मैनेजिंग डायरेक्टर महेश म

सितारगंज सेठ आनंद राम जयपुरिया स्कूल में सिमरनजीत सिंह का स्वागत करते मैनेजिंग डायरेक्टर महेश म- फोटो : SITARGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed