फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   north Zone athletics team

नॉर्थ जोन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए 80 एथलीटों का चयन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
north Zone athletics team
काशीपुर। उत्तराखंड एथलेटिक्स सेलेक्शन कमेटी ने नॉर्थ जोन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों से एथलीटों का चयन किया। देहरादून स्थित समिति कार्यालय में हुई बैठक में 80 एथलीटों का चयन 14-15 सितंबर को संगरूर (पंजाब) में 31वीं नॉर्थ जोन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए किया गया है।
विज्ञापन

इसके तहत 14 आयु बालक वर्ग में हरनाम, साहिल, प्रियांशु, चिराग चौहान, मुकेश व साहिल सलवान का चयन किया गया है। 16 आयु वर्ग में गोपाल ठाकुर, धनंजय यादव, शौर्य कुमार, प्रियांशु लाखा, सूरज यादव, अंकित चंद्र भट्ट, गौरव पटेल, प्रियांशु मुद्गल, आर्यन पीडी थपलियाल, अंजुल, योगेश सौदान, शक्ति सेमवाल, अमन, अजीत कुमार व अंशुल दनियाल चयनित हुए। 18 आयु वर्ग में लवप्रीत सिंह, आदित्य राज सिंह, हर्षदीप सिंह, कमल सिंह सामंत, अकाश पटेल, सिद्धार्थ, आवेश भट्ट, गौरव कुमार, राकेश रोशन, रितेश, योगेश सौदाल, अंकित, सत्यम सिंह, हनी सिंह, राजन, सचिन कुमार, अभिषेक, विनीत कुमार व विनोद कुमार चुने गए। 20 आयु वर्ग में उत्कर्ष, मिनेश सहगल, मोहम्मद शादाब, शुभम राम, अमित भारत वर्मा, अंकुश कुमार, निकेतन काला, वैभव चौहान व सुनील कुमार चयनित किए गए।
विज्ञापन

इसी तरह 14 आयु वर्ग बालिका में जसकरन कौर, तनिशा भट्ट, साक्षी थापा, शगुन व स्वाति का चयन किया गया। 16 आयु वर्ग में तनिशा, आंचल भंडारी, उत्कर्षा पांडे, रूबी, शिवानी कुमारी व रवनीत कौर चयनित हुईं। 18 आयु वर्ग में रूपा, नितिका बहुगुणा, संध्या बिंद, माया कुमारी, अनहत ग्रेवाल, मानसी नेगी व रेशमा पटेल का चयन हुआ। 20 आयु वर्ग में गौरी, राधा, सानिया, ममता व अंकिता सहित 80 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। समिति के चेयरमैन विजेंद्र चौधरी ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को इंडियन एथलेटिक्स डॉट इन पर पंजीकरण करना होगा। वहांसंदीप शर्मा, केजेएस कलसी, लोकेश कुमार, प्रीतम बिंद, संदीप सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed