फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Electric products manufactured in SIDCUL will compete with China

चीन को टक्कर देंगे सिडकुल में बने इलेक्ट्रिक उत्पाद: सस्ती हैं यहां बनी लाइटें, बाहरी राज्यों तक बढ़ी डिमांड

Wed, 21 Oct 2026 12:17 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Wed, 21 Oct 2026 12:17 PM IST
सार

इस दिवाली सिडकुल की 15 से ज्यादा इलेक्ट्रिक-इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों ने एलईडी झालर, आरजीबी लाइट, पैनल लाइट और सजावटी लैंप सहित उत्पाद बाजार में उतारे हैं, जो चीन की लाइटों को सीधी टक्कर देंगे। इनकी डिमांड चरम पर है।
 

विज्ञापन
Electric products manufactured in SIDCUL will compete with China
Rudrapur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस दिवाली सिडकुल में बने इलेक्ट्रिक उत्पाद चीन की लाइटों को सीधी टक्कर देंगे। लोकल फॉर वोकल की तर्ज पर सिडकुल की 15 से ज्यादा इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों ने अपना माल बाजार में उतार दिया है। एलईडी झालर, आरजीबी लाइट, पैनल लाइट, सजावटी लैंप और गिफ्ट आइटमों की डिमांड चरम पर है।

विज्ञापन

दिवाली को देखते हुए कंपनियों में पिछले दो महीने से दिन-रात उत्पादन चल रहा है। पैकिंग सेक्शन में ओवरटाइम में काम हो रहा है। कारोबारियों के मुताबिक चाइना की लाइटों के मुकाबले सिडकुल मेड लाइटें 20 से 25 प्रतिशत सस्ती हैं। इनमें एक साल की वारंटी भी मिल रही हैं। सिडकुल से तैयार माल केवल कुमाऊं तक सीमित नहीं है बल्कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब तक सप्लाई हो रहा है। थोक व्यापारियों ने एडवांस ऑर्डर दे दिए हैं।

विज्ञापन

सिडकुल की कंपनियों ने क्वालिटी पर फोकस किया है। चीन का माल सस्ता दिखता है पर टिकाऊ नहीं है। यहां की कंपनियाें का उत्पाद सस्ता भी है और टिकाऊ भी इसलिए डिमांड 30 प्रतिशत ज्यादा है। -अजय तिवारी, पूर्व अध्यक्ष, सिडकुल एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के लोकल फॉर वोकल के आह्वान का असर है। व्यापारी खुद सिडकुल आकर माल उठा रहे हैं। इस दिवाली बाहरी राज्यों से भी बड़े ऑर्डर मिले हैं इससे स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। -गजेंद्र सिंह, अध्यक्ष, सिडकुल एसोसिएशन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed