{"_id":"68e403a762d98be5c20e095b","slug":"news-kashipur-news-c-8-1-hld1047-649546-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रतन सिनेमा रोड पर देर रात लगी दो दुकानों में आग, सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रतन सिनेमा रोड पर देर रात लगी दो दुकानों में आग, सामान जलकर राख
विज्ञापन
रतन सिनेमा रोड पर कपड़ों की दुकान में आग बुझाने का प्रयास करते लोग। वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- दो फायर इंजन और दमकल कर्मियों की टीम ने आग पर पाया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
काशीपुर। रतन सिनेमा रोड स्थित एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान और बुटीक में सोमवार देर रात अचानक आग लग गई। भीषण आग के कारण दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम में कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे रतन सिनेमा रोड स्थित चंद्रावती कन्या महाविद्यालय के पास में गढ़ीनेगी के शेखर की कपड़ों की दुकान और एक बुटीक की दुकान में आग लगी गई। आग के तेजी से फैलने की वजह दुकानों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। पास के दुकानदारों और राहगीरों ने तुरंत पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग रात करीब साढ़े दस बजे लगी। कुछ ही मिनटों में आग तेजी से फैल गई और आसपास के इलाके में धुआं छा गया। फिलहाल आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होने का अनुमान लगाया जा रहा है। मौके पर दो फायर इंजन और दमकल कर्मियों की टीम ने आग को काबू में लाने के लिए काफी देर संघर्ष किया। आसपास की दुकानों तक आग फैलने का खतरा बना हुआ था, लेकिन टीम ने आग पर काबू पा लिया। बता दें कि यह मार्ग शहर का व्यस्ततम मार्ग है और यहां कपड़ों सहित अन्य सामग्रियों की दुकानें हैं। आग फैलने से यहां और भी भयवह स्थिति बन सकती थी। मौके पर लोगों की भीड़ लगी हुई है।
विज्ञापन
फोटो... 15पी.... रतन सिनेमा रोड पर कपड़ों की दुकान में आग बुझाने का प्रयास करते लोग। वीडियो ग्रैब
फोटो.... 16पी....आग बुझने के बाद दुकानों में जलकर राख हुआ सामान। अमर उजाला

रतन सिनेमा रोड पर कपड़ों की दुकान में आग बुझाने का प्रयास करते लोग। वीडियो ग्रैब
विज्ञापन