फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   New Electricity Lines In Kashipur

दो बिजलीघरों की बदली जाएगी पुरानी लाइनें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
New Electricity Lines In Kashipur
काशीपुर। तीन दशक पुरानी बिजली लाइनों को हटाकर नई लाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए विभाग से एक करोड़ 44 लाख की लागत के प्रस्ताव को स्वीकृति मिल चुकी है। निविदा प्रक्रिया के बाद फरवरी से काम शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

दरअसल पक्काकोट और मानपुर बिजलीघर में करीब तीन दशक पुरानी 33 हजार केवी की लाइनें बिछी हैं। लाइन पुरानी होने के कारण आए दिन जगह-जगह लाइन क्षतिग्रस्त हो जाती है। इस पर एक माह पूर्व पुरानी लाइन बदलने के लिए निगम ने करीब डेढ़ करोड़ की लागत का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा था। पिछले सप्ताह ही दोनों बिजलीघरों की लाइनें बदलने के लिए मंजूरी मिल गई।
विज्ञापन

पक्काकोट बिजलीघर की पुरानी 33 केवी की करीब 19 किलोमीटर बिजली लाइन बदलकर उच्च गुणवत्ता वाली लाइन बिछाई जानी है। इसके अलावा मानपुर बिजलीघर की मानपुर से कुंडेश्वरी जाने वाली 33 केवी की करीब तीन किलोमीटर लाइन को बदला जाना है। इससे दोनों बिजलीघरों की लाइनों की क्षमता में वृद्धि होगी। महेशपुरा, मुंशीराम चौराहा, पक्काकोट, मदर कालोनी, थाना साबिक, अल्ली खां, रामनगर रोड, गिरीताल, कुंडेश्वरी रोड के हजारों उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिलेगी। खास बात यह है कि नई लाइन बिछने से कुंडेश्वरी या प्रतापपुर बिजली घर में तकनीकी खामियां आने पर दोनों बिजली घरों से आपूर्ति बहाल की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पक्काकोट और मानपुर बिजली घर की 33केवी की पुरानी लाइनें बदलने के लिए धनराशि की स्वीकृति मिली है। निविदा के बाद फरवरी से काम शुरू होने की संभावना है। - विजय कुमार सकारिया, अधिशासी अभियंता, ऊर्जा निगम, काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed